अयोध्या राम मंदिर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिया महत्वपूर्ण फैसला
अयोध्या राम मंदिर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिया महत्वपूर्ण फैसला
Share:

नई दिल्ली : अयोध्या में विवादित राम जन्मभूमि मंदिर पर तीर्थ यात्रियों और अन्य लोगों के लिए छांव की व्यवस्था हेतु लगाए गए टेंट को बदलने की इजाजत सर्वोच्च न्यायालय ने दे दी है। न्यायालय ने आदेश के तहत कहा है कि इस कार्य को DM की निगरानी में किया जाए। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने एक याचिका में कहा था कि उत्तर प्रदेश सरकार यहां पर तीर्थ यात्रियों की सुविधाओं को दरकिनार कर रही है। जिसके बाद न्यायालय ने सरकार को व्यवस्था जुटाने के आदेश दिए थे। अब न्यायालय ने जन्मभूमि के विवादित क्षेत्र के पास यात्रियों के लिए शानदार सुविधाऐं उपलब्ध करवाने की बात कही है।

अदालत ने सरकार को आदेश दिया है कि यहां साफ - सफाई की समुचित व्यवस्था की जाए, साथ ही यहां पर टेंट का कपड़ा बदले जाने की भी न्यायालय ने अनुमति दे दी है। उल्लेखनीय है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने याचिका दायर कर कहा था कि तीर्थयात्रियों के लिए पीने के पानी और शौचायल जैसी आधारभूत सुविधाओं को उपलब्ध करवाए। इनके अभाव में तीर्थयात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -