इस दिन आयोध्या का दौरा करेंगी प्रियंका गांधी, ऐसा है पूरा कार्यक्रम
इस दिन आयोध्या का दौरा करेंगी प्रियंका गांधी, ऐसा है पूरा कार्यक्रम
Share:

अयोध्या : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में गंगा यात्रा करने के बाद अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा देश की सियासत के केंद्र बिंदु अयोध्या का दौरा करेंगी। लेकिन, उनके अयोध्या के दौरे में बदलाव किया गया है। अब प्रियंका 27 मार्च के बजाए 29 को यहां फैजाबाद से कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल खत्री के समर्थन में रोड शो करेंगी। 

लोकसभा चुनाव: राहुल गाँधी का नया चुनावी वादा, गरीबों को प्रतिमाह देंगे 6000 रु

इस तरह अयोध्या पहुंचेगी प्रियंका 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यक्रम की तारीख में बदलाव के साथ ही उनके रोड शो के रूट चार्ट में भी बदलाव किया जा सकता है। कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रियंका कैफियत एक्सप्रेस से 27 मार्च को अयोध्या पहुंचने वाली थीं, लेकिन उनके कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब वह 29 तारीख को ट्रेन से वाया जगदीशपुर-अमेठी होते हुए अयोध्या पहुचेंगी। यहां रोड शो में हिस्सा लेंगी। 

भोपाल से अपनी जीत के प्रति इतने आश्वस्त है दिग्विजय सिंह

परिवर्तित किया गया रुट

जानकारी के मुताबिक प्रियंका अयोध्या पहुंचकर हनुमान गढ़ी में दर्शन और पूजा-अर्चना भी करेंगी। प्रियंका का रोड शो अयोध्या से शुरू होकर फैजाबाद नगर के प्रमुख मार्गों से होकर, नाका मुजफ्फरा से होकर मिल्कीपुर कुमारगंज की ओर जाना प्रस्तावित था, लेकिन इस रूट में भी बदलाव किया जा सकता है। बता दें प्रियंका 27 मार्च को अमेठी, 28 मार्च को रायबरेली और फिर 29 मार्च को राम की नगरी अयोध्या में चुनावी रैलियां करेंगी।

लोकसभा चुनाव: तेलंगाना सीएम की बेटी के खिलाफ 250 किसानों ने भरा नामांकन

लोकसभा चुनाव: जेटली ने कांग्रेस पर किया प्रहार, कहा- इनके वादे सिर्फ धोखा

चार सालों में जितने काम दिल्ली सरकार के अधीन थे, वो पूरे हो गए हैं : केजरीवाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -