अयोध्या में 8000 घरों में जगमगाएंगे दीये, नगर निगम बांटेगा तेल और डीप
अयोध्या में 8000 घरों में जगमगाएंगे दीये, नगर निगम बांटेगा तेल और डीप
Share:

अयोध्या: अयोध्या दीपोत्सव 2019 बड़े ही भव्य तौर पर मनाए जाने की तैयारी चरम पर है. इस दीपोत्सव में अयोध्या नगर निगम की विशेष भूमिका होगी. दीपोत्सव में 5 लाख 51 हजार दीपों से पूरी अयोध्या को जगमगाया जाएगा. इसकी तैयारी नगर निगम ने पूरी कर ली है. अयोध्या नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय का कहना है कि नगर निगम अयोध्या के 8000 घरों में दीप उत्सव मनाने के लिए दीयों की व्यवस्था करेंगी. 

खास बात यह है कि खुद नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय बस्तियों में जाकर दीपोत्सव के लिए दीये वितरित करेंगे. हर घर में 11-11 दीये और साथ में तेल नगर निगम मुहैया कराएगा. इसके लिए नगर निगम के पार्षद और कर्मचारियों को काम पर लगाया जा रहा है. अयोध्या के जयसिंहपुर गांव समेत अन्य गांवों में दीपोत्सव के लिए दीये बनाने का कार्य एक तरह से पूरा हो गया है. नगर निगम अयोध्या की साफ-सफाई पर ख़ास ध्यान रखेगा. 

वहीं, इस बार नगर निगम लाखों रुपए खर्च करके 85 आधुनिक टॉयलेट को अयोध्या में स्थापित कर रहा है. जिससे दीपोत्सव में शामिल होनेके लिए आने वाले पर्यटकों को किसी भी तरीके की असुविधा का सामना ना करना पड़े. नगर निगम 42 करोड़ के खर्च से बनी 101 सड़कों का दीपोत्सव वाले दिन 26 अक्टूबर को सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा शिलान्यास कराएगा. 

देश के उत्तरी राज्यों में टमाटर, प्याज और दाल जैसी जिंसों की बढ़ेगी सप्लाई

भारत में घट सकते हैं अमेरिकी डेयरी उत्पादों के दाम

मंदी का असरः प्रमुख शहरों में आवास की बिक्री में आयी तेज गिरावट, पढ़ें रिपोर्ट

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -