माउंट त्रिशूल की चढ़ाई के दौरान आया हिमस्खलन, लापता हुए 6 पर्वतारोही
माउंट त्रिशूल की चढ़ाई के दौरान आया हिमस्खलन, लापता हुए 6 पर्वतारोही
Share:

देहरादून : माउंट त्रिशूल आरोहण के दौरान हिमस्खलन आने से नौसेना के पर्वतारोही दल के इसकी गिरफ्त में आने से लापता है गये है। इसमे लगभग 6 नौसेना के पर्वतारोही लापता बताए जा रहे हैं। नेहरू पर्वतरोहण संस्थान से रेस्क्यू टीम प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट की अगुवाई में चमोली जनपद से त्रिशूल चोटी के लिए रवाना हो गई है।

इस संबंध में कर्नल बिष्ट ने जानकारी दी है कि यह सूचना नेवी की एडवंचर विंग से उनके पास आज सुबह लगभग 11 बजे पहुंची है। जिसमें उन्होंने निम के सर्च एडं रेस्क्यू टीम से सहायता मांगी है। गौरतलब है कि नौसेना का एक दल लगभग 15 दिन पहले 7,120 मीटर उच्च हिमालय की ऊंची त्रिशूल चोटी के आरोहण के लिए गया था। शुक्रवार सुबह दल चोटी के समिट के लिए आगे बढ़ा। इसी दौरान हिमस्खलन हो गया, जिसकी चपेट में आने से नौसेना के पर्वतारोही लापता हो गए हैं।

उत्तरकाशी से हेली के माध्यम से निम की सर्च एंड रेस्क्यू टीम रवाना हुई है। वहीं, निम के कर्नल बिष्ट ने यह भी बताया कि उक्त घटना शुक्रवार सुबह पांच बजे के लगभग हुई है। जिसमें करीब 6 सेना के पर्वतारोही हिमस्खलन की चपेट में आए हैं और लापता हो गए हैं।

घर में बुजुर्गो के अभाव से ही होता है डिप्रेशन

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर CM शिवराज ने दी बधाई

68 साल बाद फिर टाटा की हुई एयर इंडिया

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -