आईटेक इंडिया (iTEC India) ने ई-मोबिलिटी के विकास में किया नया आगाज़ , जाने ख़ास
आईटेक इंडिया (iTEC India) ने ई-मोबिलिटी के विकास में किया नया आगाज़ , जाने ख़ास
Share:

बैंगलोर में आईटेक इंडिया (iTEC India) के तीसरे संस्करण का  आगाज कर दिया गया है। आईटेक इंडिया 2019 का आयोजन साईइंडिया (SAEINDIA) द्वारा किया गया है। आईटेक इंडिया का मकसद देश में ई-मोबिलिटी के विकास के लिए विभिन्न विभाग के लोगों व नए विचारों को एक स्थान पर लाना है, ताकि देश इलेक्ट्रिक वाहन को बढ़त को गति दी जा सके और नए-नए यंत्र का निर्माण किया जा सके।

आईटेक इंडिया 2019 का आयोजन 17 से लेकर 19 दिसंबर तक चलने वाला है जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े कार्यक्रम होंगे। जिसमें इलेक्ट्रिक वाहन से लेकर बैटरी तकनीक तक सभी शामिल है। साईइंडिया द्वारा आयोजित आईटेक इंडिया 2019 में कई विभिन्न इलेक्ट्रिक वाहन, बैटरी तथा उपकरण बनाने वाले कंपनियों ने भी अपने प्रोडक्ट को प्रदर्शित किया है, जिनमें से टाटा मोटर्स, महिंद्रा, एथर एनर्जी, दसॉल्ट सिस्टम आदि शामिल है।

देश में इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते चलन को और बढ़ावा देने के लिए सरकार भी कई कदम उठा रही है। जिसके तहत सार्वजनिक परिवहन के लिए केंद्र सरकार द्वार फेम-2 स्कीम के तहत राज्यों को इलेक्ट्रिक बसें दी जाएंगी। इसके साथ ही आईटेक इंडिया 2019 में परिवहन के इलेक्ट्रिफिकेशन के लिए नीति व नियम, उत्सर्जन मानकों की चुनौतियां, ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए फ्यूल सेल,हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहन पर भी चर्चाएं होंगी।


Audi की सबसे छोटी और अफोर्डेबल अपकमिंग SUV के ये फीचर्स बनाते है इसे आकर्षक , जाने

Skoda ला रही नई कॉम्पैक्ट SUV , भारत में लाने के लिए ये है प्लानिंग

टोल टैक्स वसूलने फास्टैग देशभर में लागू, इसलिए दी 30 दिनों की राहत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -