भारतीय बाजार में हस्कवरनाकी बाइक्स की बिक्री को लेकर बढ़ा खुलासा, ये होंगे डीलरशिप
भारतीय बाजार में हस्कवरनाकी बाइक्स की बिक्री को लेकर बढ़ा खुलासा, ये होंगे डीलरशिप
Share:

 भारतीय बाजार में हस्कवरना ने हाल ही में अपनी दो नई बाइक विटपिलेन 250 व स्वार्टपिलेन 250 को भारतीय बाजार में पेश किया है। हस्कवरना भारत में इन मॉडलों की बिक्री फरवरी 2020 से शुरू करने वाला है। हस्कवरना बाइक की बिक्री के लिए फरवरी तक 125 केटीएम डीलरशिप को तैयार कर दिया जाएगा। इसके बाद से ही इन बाइक की डिलीवरी शुरू की जायेगी, जल्द ही बुकिंग के बारें में जानकारी सामने आ सकती है।

हस्कवरना भारतीय बाजार में विटपिलेन 250 व स्वार्टपिलेन 250 की बिक्री सबसे पहले शुरू करने वाला है। इन बाइक को हाल ही में इंडिया बाइक वीक 2019 में पेश किया गया था। विटपिलेन 250 व स्वार्टपिलेन 250 के डिजाइन को इनके बड़े मॉडल 401 के डिजाइन जैसा ही रखा गया है। इनके निर्माण के लिए अधिकतर पार्ट केटीएम ड्यूक 250 से लिए जाएंगे।

इसके बाद से केटीएम के बचे हुए शोरूम को हस्कवरना बाइक की बिक्री के लिए तैयार किया जाएगा। खबर है कि जुलाई 2020 तक कंपनी अपने 379 डीलरशिप को इसके लिए तैयार करने की योजना लेकर चल रही है। केटीएम डीलरशिप हस्कवरना बाइक की बिक्री तभी कर पाएंगे, जब इन शोरूम को अपग्रेड कर दिया जाएगा। डीलरशिप में बदलाव के रूप में सामने हिस्सा , रिसेप्शन डेस्क व दीवारें शामिल है।

Porsche ने दो Coupe SUV कार लांच की , स्पीड और फीचर्स में है दमदार परफॉरमेंस

Volvo ने प्रीमियम स्मॉल एसयूवी सेगमेंट में लांच की पहली पेट्रोल कार, फीचर्स है ख़ास

पॉप्युलर स्पोर्ट्स बाइक हायाबुसा का 2020 एडिशन लॉन्च, भारत में ये आखिरी मॉडल होगा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -