Skoda Octavia की यहपावरफुल फ़ास्ट स्पीड कार भारत में जल्द होगी लांच, जाने फीचर्स
Skoda Octavia की यहपावरफुल फ़ास्ट स्पीड कार भारत में जल्द होगी लांच, जाने फीचर्स
Share:

भारत में स्कोडा जल्द ही Skoda Octavia RS 245 को लॉन्च करेगी। आरएस245, ऑक्टाविया सीरीज का सबसे पावरफुल मॉडल है। हाल ही में स्कोडा इंडिया के डायरेक्टर जैक हॉलिस ने इसकी घोषणा की है।  स्कोडा ऑक्टाविया आरएस245 में 2.0-लीटर टीएसआई इंजन मिलता है जो 245पीएस की अधिकतम पावर और 370एनएम का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। पावर ट्रांसमिशन के लिए इसमें फोक्सवैगन ग्रुप का 7-स्पीड डायरेक्ट शिफ्ट गियरबॉक्स मिलता है। इसमें फ्रंट एक्सेल पर इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड स्लिप डिफरेंशियल मिलता है जो व्हील्स के बीच ज्यादा बेहतर ढंग से पावर स्प्लिट करने का काम करता है। स्कोडा की यह पावरफुल बीस्ट सिर्फ 6.6 सेकण्ड्स में 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड हासिल कर सकती है और अधिकतम 250 किमी/घंटा की रफ़्तार पर दौड़ने की क्षमता रखती है।

इसे फरवरी में होने वाले 2020-ऑटो एक्सपो में शोकेस किया जाएगा और इसके तुरंत बाद लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, भारत में ऑक्टाविया आरएस245 के केवल 200 यूनिट ही बेचे जाएंगे। कार की अतुलनीय पावर के अलावा इसकी स्टाइलिंग भी आपको अपना कायल कर देगी। ऑक्टाविया आरएस245 के इंटरनेशनल वर्ज़न में स्पोर्टी सीट्स, बॉटम-फ्लैट स्टीयरिंग व्हील (लैदर कवर्ड), सीटों पर आरएस बैजिंग, वर्चुअल कॉकपिट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर (कस्टमाइसेबल) और 19-इंच के व्हील्स मिलते हैं। उम्मीद है कि इसके इंडियन वर्ज़न में भी यही सब फीचर्स दिए जाएंगे।

बढ़ने वाले है कारो के दाम, अगले साल के पहले खरीद ले , इस कंपनी ने किया बढ़ा एलान

Mercedes-Benz GLC SUV का फेसलिफ्ट वर्जन भारत में लांच, मिलेंगे ये नए बदलाव

ताइवानी दिग्गज कंपनी Ahamani और Renon India ने मिलकर भारतीय बाजार के लिए करेंगी ये अनोखा काम,...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -