भारत में असेम्ब्ल कर लैंड रोवर जल्द लांच करेगी 'डिफेंडर' SUV , फीचर्स जाने
भारत में असेम्ब्ल कर लैंड रोवर जल्द लांच करेगी 'डिफेंडर' SUV , फीचर्स जाने
Share:

इस साल के शुरुआत में लैंड रोवर ने अपनी एसयूवी कार डिफेंडर को अमेरिकी बाजार में लॉन्च किया था। 2020 में इस एसयूवी को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी पेश किया जाएगा। हालांकि, लॉन्च के पहले ही इस कार की मांग होने लगी है। लैंड रोवर डिफेंडर को जल्द ही भारतीय कार बाजार में पेश किया जा सकता है। एक रिपोर्ट के अनुसार यह कार जून 2020 तक भारत में लॉन्च हो सकती है।

भारत में लैंड रोवर की चार वेरिएंट में लॉन्च हो सकती है। सभी वेरिएंट में कई आधुनिक फीचर्स और उपकरण दिए जाएंगे। लैंड रोवर डिफेंडर में क्लियर साईट, 360 डिग्री कैमरा, वर्चुअल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, प्रीमियम लेदर केबिन, ब्लाइंड स्पॉट वार्निंग जैसे कुछ प्रमुख फीचर्स दिए जाएंगे। भारत में लैंड रोवर डिफेंडर एसयूवी सिंगल इंजन ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इसमें 296 बीएचपी का 2.0-लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन होगा। यह 4-व्हील ड्राइव (स्टैंडर्ड) के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध होगी।

ध्यान देने वाली बात ये है की लैंडरोवर डिफेंडर के कम्पलीट यूनिट को आयात किया जाएगा। हालांकि कंपनी जल्द ही भारत में असेंबली यूनिट स्थापित करेगी जिसमे देश में ही कारों की असेंबली की जाएगी। भारतीय बाजार में पहले डिफेंडर 110 लॉन्ग व्हील बेस वेरिएंट को लॉन्च किया जाएगा, जबकि छोटे व्हील बेस वाले वेरिएंट डिफेंडर 90 दिसंबर 2020 में बिक्री के लिए उपलब्ध किया जाएगा।

दक्षिण अफ्रीका में हुंडई शुरू करेगी इस कार का एक्सपोर्ट , भारत में मिला बेहतर रेस्पॉन्स

ड्राइवर डैशबोर्ड से रहित ये कार का अनूठा है डिज़ाइन, घूमती सीट है चारो तरफ

Skoda Superb का नया फेसलिफ्ट वर्जन जल्द होगा लांच, टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -