गूगल मैप अब देगा कारो से जुडी ये महत्वपूर्ण जानकारी, जाने कई से करे यूज़
गूगल मैप अब देगा कारो से जुडी ये महत्वपूर्ण जानकारी, जाने कई से करे यूज़
Share:

भारत में इलेक्ट्रिक कारो को बिक्री शुरू हो गयी है औरइसके ग्राहकों को  बैटरी चार्जिंग एक आम समस्या बन सकती है ऑटोमोबाइल सेक्टर में इलेक्ट्रिक कार का बहुत बड़ा भविष्य और आने वाला समय भी इलेक्ट्रिक कारों का है। लेकिन इलेक्ट्रिक कार की बैटरी खत्म होने पर आपको अब परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अब गूगल मैप्स ही आपको बता देगा कि आपके आसपास कहां पर इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग स्टेशन है। तमाम भारतीय कार कंपनियां अपनी इलेक्ट्रिक कार पर बड़े स्तर पर काम कर रही हैं। इलेक्ट्रिक कारों की चार्जिंग के लिए सरकार और कार कंपनियां कई इलाकों में चार्जिंग स्टेशन बनवा रही हैं। 

इसके अलावा इसी कड़ी में लोगों की मदद के लिए गूगल ने भी अपने मैप्स एप्स में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग स्टेशन दिखाने का फैसला लिया है। गूगल मैप्स में आपको Electric Vehicle Charging Station सर्च करना होगा। गूगल मैप्स आपको यह भी बताएगा कि कौन-सा चार्जिंग स्टेशन चालू है और कौन-सा बंद है।  गौरतलब है कि गूगल ने कुछ दिन पहले ही अपने मैप्स में अनुवाद का फीचर जोड़ा है जिसकी मदद से गूगल मैप्स यात्रियों की सुविधा के लिए विदेशी जगहों के नाम स्थानीय भाषा में बोलकर बताएगा।  इसके अलावा मैप्स स्थानीय भाषा में उस जगह के बारे में पूरी जानकारी भी देगा। इसके लिए जल्द ही गूगल मैप्स का एंड्रॉयड और आईफोन के लिए अपडेट जारी किया जाएगा। गूगल ने इस नए फीचर की जानकारी अपने ब्लॉग में दी है।

ध्यान देने वाली बात ये है की गूगल ने अपने ब्लॉग में लिखा है, 'गूगल मैप्स एप किसी जगह के नाम पर टैप (क्लिक) करने पर स्पीकर ऑन होगा और आपको उस जगह के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए मैप्स में गूगल ट्रांसलेट को लिंक किया गया है।' साथ ही एप में दी गई टेक्स्ट-टू-स्पीच टेक्नोलॉजी अपने आप ही आपके फोन की भाषा को डिटेक्ट कर लेगी और फिर उसी भाषा में आपको जानकारी देगी।

Tata Motors की नयी SubCompact SUV हुई लांच, मात्र 4.6 सेकंड में पकड़ेगी रफ़्तार

कई एडवांस फीचर्स से लैस भारत में ये पहली कार , नए साल में होगी लांच

MG Motors की ये कार बनी देश की सबसे सुरक्षित कार, सुरक्ष टेस्ट किया पास

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -