चिकन खिलाने का झांसा देकर ऑटो ड्राइवर ने किया 10 साल की बच्ची का यौन शोषण
चिकन खिलाने का झांसा देकर ऑटो ड्राइवर ने किया 10 साल की बच्ची का यौन शोषण
Share:

मुंबई: मुंबई की कलंबोली पुलिस ने 23 साल के ऑटो ड्राइवर को 10 साल की बच्ची के अपहरण और यौन शोषण के आरोप में अरेस्ट किया है। पुलिस के अनुसार, लड़की को कलंबोली स्थित उसके घर से चिकन खिलाने का झांसा देकर किडनैप किया गया था और फिर खारघर में एक कार के भीतर उसका यौन शोषण करने के बाद उसे छोड़ दिया। 

23 वर्षीय प्रकाश चंद्रभूषण बिसुकर्मा के रूप में आरोपी की शिनाख्त हुई है। आरोपी ने पीड़िता और उसके दो भाइयों को उनके घर के निकट ही कलंबोली में एक मेले में घूमते हुए देखा था। आरोपी ने तीनों को चिकन खिलाने का वादा किया और अपने ऑटो रिक्शा में बैठने के लिए बोला। जोन II पुलिस उपायुक्त शिवराज पाटिल ने बताया कि, खारघर में आरोपी ने अपना ऑटो खड़ा किया और फिर बच्चों को एक कार में ले गया और थोड़ा आगे जाकर लड़कों को नीचे उतरने के लिए कहा और लड़की को खारघर के सेक्टर 3 में एक गैरेज के पास ले गया और कार के अंदर ही उसका यौन शोषण किया।

इस बीच दोनों लड़के घर वापस पहुंच गए और उन्होंने माता-पिता को इस घटना के बारे में जानकारी दी। माता-पिता कलंबोली पुलिस स्टेशन पहुंचे और लड़की के किडनैप होने की सूचना दी। यौन शोषण के बाद छोड़ी गई बच्ची को एक अन्य ऑटो ड्राइवर ने देखा, जो उसे खारघर थाने ले गया। पाटिल ने बताया कि, खारघर पुलिस ने कलंबोली पुलिस के साथ संपर्क किया और बच्ची को उनके हवाले कर दिया। बच्ची ने फिर बताया कि उसके साथ क्या हुआ था और जिस जगह पर लड़की मिली थी, पुलिस ने वहां छानबीन शुरू की। इसके बाद गैरेज के पास के लोगों ने आरोपी की शिनाख्त की और बाद में उसे अरेस्ट कर लिया गया। 

भोजपुरी एक्ट्रेस की मौत को लेकर बड़ा खुलासा, 2 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

4 साल की मासूम से बलात्कार, 70 वर्षीय दरिंदा गिरफ्तार

खुद को NRI बताकर महिलाओं से मिलता था पंकज, फिर इस तरह ठगी को देता था अंजाम

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -