आॅस्ट्रेलिया करेगा भारत की ऊर्जा जरूरत पूरी
आॅस्ट्रेलिया करेगा भारत की ऊर्जा जरूरत पूरी
Share:

सिडनी। अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूर्ण करने के लिए विभिन्न स्त्रोंतों पर निर्भर रहने और कई अन्य स्त्रोत तलाशने की चिंता करने वाले भारत के लिए एक सुखद सूचना है। जिसमें यह बात सामने आई है कि भारत - आॅस्ट्रेलिया की 8 वर्ष की वार्ता के बाद आॅस्ट्रेलिया की सरकार ने भारत को यूरेनियम निर्यात करने की अनुमति दे दी। इस अनुमति के बाद भारत आॅस्ट्रेलिया से विद्युत की जरूरत के लिए यूरेनियम की आपूर्ति कर सकेगा।

हालांकि भारत ने अभी तक परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं मगर इसके बाद भी आॅस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री जाॅन होवार्ड ने वर्ष 2007 में भारत को यूरेनियम बेचे जाने पर सहमति जताई थी। हालांकि भारत को आॅस्ट्रेलिया से होने वाली आपूर्ति में यह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है कि भारत इसका गैर सामरिक उपयोग ही कर सकेगा या फिर अपने सामरिक उपयोग के लिए इस यूरेनियम का उपयोग भारत करेगा। 

दूसरी ओर यह बात सामने आई है कि बीते वर्ष  अमेरिका ने भारत को यूरेनियम बेचने के लिए आॅस्ट्रेलिया को तैयार किया है। जिसके बाद भारत को यूरेनियम बेचने की सहमति बनी। हालांकि जब केविन रड आॅस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने भारत को यूरेनियम बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया लेकिन बाद में वर्ष 2012 में जब जूलिया गिलार्ड ने प्रधानमंत्री का पद संभाला तो उन्होंने यूरेनियम बेचने की अनुमति दी थी। उल्लेखनीय है कि आॅस्ट्रेलिया भारत को कोयला भी उपलब्ध करवाता है। जिससे भारत के ताप विद्युत गृहों को कोयला मिलता है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -