आॅस्ट्रेलिया की सरकार आई अल्पमत में
आॅस्ट्रेलिया की सरकार आई अल्पमत में
Share:

सिडनी। आॅस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैलकम टर्नबुल के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार अल्पमत में आ गई। पार्टी के एक और सांसद ने अपने पद से शनिवार को इस्तीफा दे दिया। पहले ही पार्टी के करीब 5 सांसदों को उच्च न्यायालय ने अयोग्य घोषित कर दिया है। ऐसे में सरकार के अस्तित्व पर संकट मंडरा गया है। सरकार अल्पमत में आ गई है। आॅस्ट्रेलिया के संविधान से मिली जानकारी के अनुसार,दोहरी नागरिकता रखने वाले लोग संसद की सदस्यता प्राप्त नहीं कर सकते।

विगत माह टर्नबुल की गठबंधन सरकार को इस तरह के राजनीतिक बदलाव से आघात पहुंचा हैं। मिली जानकारी के अनुसार, कंज़रवेटिव लिबरल पार्टी के सांसद जाॅन एलेक्जेंडर ने सिडनी में आयोजित किए गए संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि, वे आॅस्ट्रेलियाई नागरिक हैं। ऐसे में वे अपने पद से इस्तीफा देने में लगे हैं। वे अपने पद से इस्तीफा देते हैं।

उनका कहना है कि यह उनका कर्तव्य है कि, उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। ऐसे में वे ऐसा ही करेंगे। उल्लेखनीय है कि, एलेक्जेंडर ब्रिटिश नागरिकता के चलते ब्रिटेन के गृहमंत्रालय का इंतजार करते रहे हैं। आॅस्ट्रेलिया में गहराए राजनीतिक संकट से वहां पर विपक्षी सक्रिय हो गए हैं। माना जा रहा है कि वे सरकार में शामिल अन्य सांसदों को भी सरकार से अलग कर सकते हैं।

नेहरा ने की एडम गिलक्रिस्ट की तारीफ

अजगर ने पेड़ पर लटक कर चमगादड़ के साथ क्या किया..

एशेज से पहले इंग्लिस टीम का एक और गेंदबाज हुआ चोटिल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -