करवाचौथ विशेषः विधि विधान से पूजा करने पर मिलता है शुभ फल
करवाचौथ विशेषः विधि विधान से पूजा करने पर मिलता है शुभ फल
Share:

विवाहित पति-पत्नी का वह दिन आ गया है, जब एक पत्नी, अपने प्यारे पति की लम्बी उम्र के लिए पूजा अर्चना करती है। जी हां हम बात कर रह हैं करवाचौथ की जिसे हिन्दू धर्म में काफी मान्यता प्राप्त है। करवाचौथ के दिन पत्नी अपने पति के लिये निर्जल वृत रखती है। लेकिन क्या हर महिला यह उपवास पूरी विधि विधान से करती है? अगर वास्तव में यह वृत और पूजा विधि विधान से हो जाये तो निश्चित ही इसका फल बड़ा ही शुभदायी होता है, तो चलिए आज हम आपको इससे जूड़ी कुछ जरूरी बातें बताते हैं, जिसे करने पर निश्चित ही आपको शुभ फल प्राप्त होगा।

विधि-विधान से करें करवा चौथ व्रत
पति की दीर्घायु के लिए सुहागिन महिलाओं का प्रिय पर्व करवा चौथ का व्रत में महिलाएँ इस दिन भर निर्जल रहकर विधि-विधान से करेंगी। विधि-विधान से किया गया व्रत बहुत ही फलदाई होता है। इसमें व्रत की कथा सुनने का भी बहुत महत्व है। 

व्रत का विधि-विधान
करवा चौथ के व्रत के दिन शाम को लकड़ी के पटिए पर लाल वस्त्र बिछाएँ। इसके बाद पटिए पर भगवान शिव, माता पार्वती, कार्तिकेय, गणेशजी की प्रतिमा स्थापित करें। वहीं एक लोटे पर श्रीफल रखकर उसे कलावे से बाँधकर वरुण देवता की स्थापना करें। तत्पश्चात मिट्टी के करवे में गेहूँ, शक्कर व नकद रुपया रखकर कलावा बाँधे।

इसके बाद धूप, दीप, अक्षत व पुष्प चढ़ाकर भगवान का पूजन करें। पूजन के समय करवे पर 13 बार टीका कर उसे सात बार पटिए के चारों ओर घुमाएँ। हाथ में गेहूँ के 13 दाने लेकर करवा चौथ की कथा का श्रवण करें। पूजन के दौरान ही सुहाग का सारा सामान चूड़ी, बिछिया, सिंदूर, मेंहदी, महावर आदि करवा माता पर चढ़ाकर अपनी सास या ननद को दें। फिर चाँद को अर्घ्य देकर अपने पति के हाथों से पहला निवाला खाकर व्रत खोलें।

 

करवाचौथ से जुड़ी कुछ ऐसी बातें, जो आपको भी जाननी चाहिए

अपने सभी पापों की मुक्ति के लिए इन्हें करायें भोजन

आपकी भी होने वाली है अगर शादी, तो ये खबर जरूर पढ़ें

घर को नकारात्मक प्रभाव से बचाते है वास्तु के ये उपाय

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -