'औरंगज़ेब ने नरसंहार किया था, मुझे उसकी मजार पर नहीं जाना चाहिए था..', टिकैत ने मानी गलती
'औरंगज़ेब ने नरसंहार किया था, मुझे उसकी मजार पर नहीं जाना चाहिए था..', टिकैत ने मानी गलती
Share:

लखनऊ: भारतीय किसान यूनियन (BKU) के नेता राकेश टिकैत बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के मूंढापांडे टोल प्लाजा पर पहुंचे थे। जहां पर किसानों द्वारा टिकैत का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में किसान राकेश टिकैत की आने की जानकारी पर टोल प्लाजा पर जमा हुए और सभी ने उनका फूल माला डालकर स्वागत किया। दरअसल टिकैत मुरादाबाद से होते हुए लखीमपुर में होने वाली महापंचायत में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

इस दौरान राकेश टिकैत ने मीडिया के सामने अपनी गलती मानते हुए कहा कि मुझे औरंगजेब की मजार पर नहीं जाना चाहिए था। दरअसल, औरंगजेब की मजार पर जाने को लेकर राकेश टिकैत का पूरे देश में भारी विरोध हो रहा था। जिसको लेकर जब उनसे सवाल पुछा गया तो उन्होंने कहा कि उनकी गलती है, उन्हें औरंगजेब के मजार पर नहीं जाना चाहिए था। किसान नेता ने आगे कहा कि, वहां पर कई सारे मंदिर बने हुए हैं। वहां पर शिव मंदिर भी स्थित है, जैन धर्म का भी है, तो एलोरा की गुफाएं भी हैं।

टिकैत ने कहा कि, दरअसल वह एक घाटी है, दिल्ली से पहले तुगलकाबाद की राजधानी थी। उस समय की राजधानी वहां पर बनी हुई है। उसी परिसर में औरंगजेब की मजार भी मौजद है। उन्होंने कहा कि मुझे औरंगजेब की मजार पर नहीं जाना चाहिए था। औरंगजेब की मजार विवादित स्थान है। जनता ने जो मेरे औरंगजेब की मजार पर जाने पर विरोध किया था, वह जायज था। औरंगजेब में अपने समय में कई लोगों का नरसंहार किया था।

'अगस्त पार कर लें हेमंत सोरेन...', झारखंड के CM को भाजपा ने दी खुली चुनौती

'BJP आपका कद घटा देती है...', नितिन गडकरी को संसदीय बोर्ड से हटाने पर NCP ने कसा तंज

केरल में भी शिक्षक भर्ती में घोटाला.., सबसे कम नंबर मिले, फिर भी CM की करीबी को बना दिया 'प्रोफेसर'

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -