जानिए ट्विटर पर क्यों ट्रेंड हुआ 'औरंगजेब' और 'बाबर', करीना और सैफ से जुड़ा है मामला
जानिए ट्विटर पर क्यों ट्रेंड हुआ 'औरंगजेब' और 'बाबर', करीना और सैफ से जुड़ा है मामला
Share:

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने आज प्रातः 9 बजे एक बेबी ब्वॉय को जन्म दिया। सैफ अली खान एवं करीना कपूर खान दूसरी बार माता-पिता बने हैं। इसे लेकर पूरा कपूर एवं पटौदी खानदान खुश है। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड जगत के लोग तथा सैफ-करीना के प्रशंसकों उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। किन्तु कुछ लोग बेबी ब्वॉय के नाम को लेकर सैफ एवं करीना कपूर खान को ट्रोल कर रहे हैं। ट्रोल करने का कारण सैफ और करीना के बड़े बेटे का नाम है। 

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि उनके बड़े बेटे का नाम तैमूर अली खान है। सोशल मीडिया पर ट्रोल सैफ एवं करीना पर निशान साधा जा रहा हैं। उनका कहना है कि इस बेबी का बाबर अथवा औरंगजेब रखना। ट्विटर पर बाबर एवं औरंगजेब ट्रेंड कर रहा है। कई व्यक्ति करीना के बेबी होने की जानकारी को साझा करते हुए 'बाबर' तथा 'औरंगजेब' आ गया, लिख रहे हैं। दरअसल, वर्ष 2016 के दिसंबर में जब करीना कपूर खान ने पहले बेटे को जन्म दिया, तो उसके नाम को लेकर बहुत झगड़ा हुआ। सैफ एवं करीना ने बेटे का नाम तैमूर अली खान रखा। ये नाम रखने पर कई संगठनों तथा धार्मिक संस्थाओं ने इसका विरोध किया। 

वही कई व्यक्तियों ने इस पर आपत्ति व्यक्त की कि इतने बड़े स्टार देश में आक्रमणकारी रहे तैमूर के नाम पर अपने बेटे का नाम कैसे रख सकता है? साथ ही कई संगठनों ने इसे लव जिहाद का नाम दिया। कई व्यक्तियों का कहना था कि बेटे नाम हिंदू धर्म के अनुसार रखना चाहिए था। हालांकि विभिन्न विवादों के मध्य तैमूर ने बहुत लोकप्रियता प्राप्त की। सैफ और करीना ने बेटे का तैमूर नाम के साथ ही रजिस्ट्रेशन करवाया है। एक उपयोगकर्ता ने लिखा, "करीना कपूर खान एवं सैफ अली खान के घर नया बेबी आया हैः औरंगजेब।" 

दिशा ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर, फैंस ने किया भर-भर कर कमेंट

टाइगर ने शेयर की हैंडसम तस्वीर तो दिशा ने किया ये कमेंट

घर में नन्हे मेहमान के आने से बढ़ी तैमूर की परेशानी, क्या कम हो जाएगी पॉपुलैरिटी?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -