चाची ने 55 हज़ार रुपए में भतीजी को बेच डाला.., एक दर्जन से ज्यादा दरिंदों ने किया बलात्कार
चाची ने 55 हज़ार रुपए में भतीजी को बेच डाला.., एक दर्जन से ज्यादा दरिंदों ने किया बलात्कार
Share:

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के गोविंदपुरी में हैरतअंगेज़ घटना सामने आई है। इंसानियत को शर्मसार करते हुए एक नाबालिग लड़की की चाची ने उसे देहव्यापार के धंधे में धकेल दिया। चाची ने लड़की का 55 हजार रुपए में सौदा कर दिया था और उसे एक शख्स को बेच दिया था। हालांकि, किसी प्रकार पीड़िता आरोपी के चंगुल से निकलकर फरार हो गई और एक NGO की मदद से पुलिस के पास पहुंची। पुलिस घटना की छानबीन में लगी हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार, गोविंदपुरी थाने की पुलिस ने जानकारी दी है कि पीड़िता का बयान दर्ज किया गया है। वहीं, नाबालिग को खरीदने वाले आरोपी नन्दू को अरेस्ट कर लिया गया है। पीड़िता की चाची अभी फरार बताई जा रही है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। लड़की की आयु 17 साल है। वह अपनी सगी चाची के साथ अम्बेडकर नगर में रहती है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता के माता-पिता नहीं हैं। उनका बीमारी के कारण पहले ही देहांत हो चुका है। पुलिस को पीड़िता ने बताया कि उसकी चाची ने आरोपी नन्दू को 55 हजार रुपए में बेच डाला था। नंदू भी गोविंदपुरी में रहता है। वैसे वह पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। पीड़िता के अनुसार, नन्दू उसे खरीदकर अपने घर ले गया फिर उससे देहव्यापार कराने के लिए मजबूर कर दिया।

पीड़िता ने अपने बयान में बताया है कि एक दर्जन से अधिक लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म के वारदात को अंजाम दिया है। बीते मंगलवार शाम एक शख्स उसके साथ हैवानियत करने आया था। मगर, वह चकमा देकर वहां से भाग गई। फिर उसने जैसे-तैसे एक NGO का पता लिया और उनसे सहायता मांगी। NGO से जुड़े लोग पीड़िता को पुलिस के पास ले गए। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, डॉक्टरों की एक टीम ने पीड़िता का मेडिकल टेस्ट किया है। इस आधार पर आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू हो गई है। आरोपी नन्दू को अरेस्ट कर लिया गया है। पुलिस के अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस आरोपी महिला के मोबाइल लोकेशन को खंगाल रही है।

नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में यूपी पुलिस का सिपाही गिरफ्तार

असम सरकार ने पकड़ी 12 करोड़ की ड्रग्स, अब्दुल कलाम और साजू मोहम्मद गिरफ्तार

दिल्ली: सामूहिक दुष्कर्म के दोषी की हत्या, कोर्ट ने सुनाई थी उम्रकैद की सजा

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -