सम्बन्ध बनाने से इनकार किया तो आंटी ने काट दिया भतीजे का गुप्तांग
सम्बन्ध बनाने से इनकार किया तो आंटी ने काट दिया भतीजे का गुप्तांग
Share:

मुंबई : नाला सोपारा के रहने वाले 30 साल के एक व्यक्ति ने संबंध बनाने से इनकार कर दिया तो उसकी ही आंटी ने ब्लेड से उसका गुप्तांग काट दिया और उसके बाद उस पर चाकू से हमला कर दिया। मामला रविवार का है। मोरेगांव निवासी जितेंद्र विश्वकर्मा पेशे से बढ़ई का काम करता हैं। उसकी पत्नी अंजलि ने उन्हें रविवार को खून से लहूलुहान देखकर पुलिस को सुचना दी। जितेंद्र को फ़ौरन हॉस्पिटल ले जाया गया। अभी भी जितेंद्र की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने आरोपी 28 वर्षीय रीना विश्वकर्मा को हिरासत में ले लिया है। बता दे की जितेंद्र शादीशुदा हैं और उसके 2 बच्चे भी हैं। पिछले साल अक्टूबर में वह एक काम के सिलसिले में भोपाल गए थे और वहां उनकी मुलाकात अपनी आंटी रीना से हुई थी। तुलिंज पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर सुनील जाधव ने जानकारी देते हुए बताया की करीब 3 महीने तक जितेंद्र और रीना के बीच अवैध संबंध का सिलसिला चलता रहा।

रीना भी विवाहित थी। इसी दौरान जितेंद्र की पत्नी को अवैध संबंध की भनक लग गई थी, इसके बाद जितेंद्र वापस मुंबई लौट आया। 9 सितंबर को रीना भी अपने पति को छोड़कर भोपाल से मुंबई आ गई। पुलिस ने बताया की जितेंद्र ने रीना को अपने साथ रखने के लिए मना लिया था।

जब जितेंद्र की पत्नी घर से बाहर रहती थी तब दोनों के बीच संबंध बनते रहते थे लेकिन एक दिन जीतेन्द्र ने रीना से संबंध बनाने से मना कर दिया तो इसी बात से गुस्सा होकर रीना ने ब्लेड से जितेंद्र का गुप्तांग काट दिया। और साथ ही चाकू से उसकी पीठ और पेट पर वार किया। घटना के बाद पुलिस ने रीना को गिरफ्तार कर लिया।

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -