AAP पर फिर उछला पत्थर, सांसद मान की आॅडियो टेप पर मचा बवाल
AAP पर फिर उछला पत्थर, सांसद मान की आॅडियो टेप पर मचा बवाल
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली की सत्ता में काबिज और राष्ट्रीय राजनीति में तीसरा विकल्प बनी आम आदमी पार्टी की संगठनात्मक परेशानी एक बार फिर उभरकर सामने आई है। अब इस बार किसी प्रशांत भूषण ने कांच जैसे पारदर्शी माने जाने वाले पार्टी के कार्य पर कोई पत्थर नहीं फैंका है बल्कि पार्टी की ओर से सांसद और काॅमेडियन से कद्दावर नेता बने भगवंत मान का आॅडियो टेप रिलीज़ होने से बवाल मच गया है। इस आॅडियो में सांसद भगवंत मान सांसद धर्मवीर गांधी से चर्चा कर रहे हैं। यही नहीं भगवंत पार्टी संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से खफा हैं और असंतुष्ट होने के साथ पार्टी की पंजाब इकाई में हचचल की चर्चा कर रहे हैं।

इस दौरान उनका कहना है कि पार्टी में बाहरियों का अधिक दखल हो गया है। दरअसल पार्टी झाडू के दम पर नहीं साफ छवि के दम पर चुनकर आई है। पंजाब में दिल्ली जैसा नहीं है। उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब के दो सांसदों को निलंबित कर दिया। दरअसल इन पर अकालीदल और भाजपा से मिलकर पार्टी विरोधी गतिविधियां संचालित करने की बात की गई थी।

 यह बात सामने आई थी कि पार्टी की ओर से पटियाला सीट से सांसद धर्मवीर गांधी और फतेहगढ़ से सांसद हरिंदर सिंह खालसा द्वारा पार्टी को प्रभावित करने का प्रयास कर भाजपा और अकाली दल के पक्ष में कार्य करने का मन बनाया था। हालांकि इस मामले में सांसद मान ने कहा है कि इस तरह की टेप को लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं है उन्होंने कोई रिकाॅर्डिंग नहीं की है दूसरी ओर सांसद गांधी टेप को सही बता रहे हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -