सावधान! एक ऐसी बीमारी जिससे आ जाती है मसल्स और फेफड़ों में सूजन
सावधान! एक ऐसी बीमारी जिससे आ जाती है मसल्स और फेफड़ों में सूजन
Share:

साउथ अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) ने अपनी बीमारी के बारे में कहा है। उन्होंने यह भी कहा है कि वे मायोसाइटिस (Myositis) नाम की बीमारी हुई है। जिसकी वजह से वे बहुत दर्द में हैं लेकिन उन्हें अपने आत्मविश्वास और डॉक्टर्स पर विश्वास है कि वे जल्द ही ठीक हो जाएंगी। एक्ट्रेस ने हॉस्पिटल से एक फोटोज भी साझा की और उसके उपरांत फैंस उनके जल्द ठीक हो जाने की कामना कर रहे हैं। मगर बहुत से लोगों के मन में प्रश्न आ चुका है कि आखिर मायोसाइटिस क्या है (What is Myositis) और इसका हिंदी में अर्थ (Myositis meaning in Hindi) क्या है। तो चलिए आपको इसकी डिटेल्स विस्तार से देने जा रहे है।

मायोसाइटिस का मतलब मसल्स में सूजन और दर्द से ही होता है। मायोसाइटिस का पूरा नाम इडियोपैथिक इंफ्लेमेटरी मायोसाइटिस (Idiopathic Inflammatory Myositis) होता है। ऐसा कहा गया है कि ये बीमारियों का समूह होता है इसमें मांसपेशियों के साथ त्वचा और फेफड़ों में भी सूजन आने लग जाती है। मायोसाइटिस का अर्थ मसल्स में इंफ्लेमेशन होता है। इन समस्याओं से जूझ रहे लोगों को कनेक्टिंग टिशू डिजीज, ल्यूपस, सिस्टमेटिक स्क्लेरोसिस और ऑटोइम्युन नेकोटाइजिंग मायोपैथी होती है। इस बीमारी में डायनोगिस्ट होता है और धीरे-धीरे रिकवरी होने लगा जाती है।

मायोसाइटिस के लक्षण क्या हैं?: मायोसाइटिस में शरीर के बड़े भाग प्रभावित हो जाते हैं इसमें गर्दन, कंधे, कूल्हे और पीठ शामिल है। शरीर के इन भागों में कमजोरी होने से वो अंग ठीक से काम करना बंद कर देता है। जिसके साथ साथ अलावा इन चीजों में भी काफी परेशानी होती है और ये भी मायोसाइटिस के बड़े लक्षण हैं-

1. त्वचा पर चकत्ते पड़ना।

2. हर समय थकान रहना।

3. हाथों की त्वचा मोटी पड़ जाना।

4. खाना निगलने में समस्या होना।

5. सांस लेने में कठिनाई बार-बार होना।

मायोसाइटिस से बचने के उपाय: खबरों का कहना है कि, मायोसाइटिस का विशेष उपचार अभी तक नहीं पाया गया है। हालांकि इसके लक्षणों की गंभीरता के अनुसार कुछ दर्दनिवारक और सूजन रोधी दवाईयां मरीजों को दी जा रही है। जिसके साथ ही प्रतिरक्षा प्रणाली को दबाने वाली दवाएं भी इसमें दी जाती हैं। मायोसाइटिस के लिए कोई सटीक उपचार अभी तक सामने नहीं आया है। लेकिन अगर आपको ऊपर दिए गए कुछ लक्षण प्रभावित कर रहे हैं तो आपको तुरंत एक्सपर्ट्स डॉक्टर की सलाह लेकर दवाईयों का सेवन भी शुरू कर देते है। खुद से उसका इलाज करना भारी पड़ सकता है।

क्या आप भी है सफेद बालों से परेशान? तो अपनाएं ये उपाय तुरंत मिलेगा छुटकारा

आपकी जान ले सकता है अधिक शराब पीकर सोना, जरूर पढ़ लें ये खबर

केरल में मार डाले गए 20 हज़ार पक्षी, जानिए वजह ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -