त्रिपुरा के कांग्रेस अध्यक्ष और CPIM नेता पर हमला, भाजपा पर लगे आरोप
त्रिपुरा के कांग्रेस अध्यक्ष और CPIM नेता पर हमला, भाजपा पर लगे आरोप
Share:

अगरतला: त्रिपुरा कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष पीयूष विश्वास पर हमले के 12 घंटे के अंदर ही CPI-M के सांसद झरना दास बैद्य के घर पर उपद्रवियों द्वारा हमला किया गया है। त्रिपुरा कांग्रेस के प्रमुख पीयूष विश्वास पर सिपाहीजला जिले के बिशालगढ़ में हमला हुआ था। पीयूष विश्वास ने दावा करते हुए कहा है कि उन पर भाजपा समर्थित उपद्रवियों ने अटैक किया था। 

पियूष ने बताया कि हमले में कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता भी जख्मी हुए हैं। दोपहर में अगरतला के कई अन्य हिस्सों से भी हमले की घटनाएं सामने आई है। CPI-M नेता और राज्यसभा सांसद झरना दास बैद्य के घर अगरतला में मातृपल्ली इलाके में रविवार को उपद्रवियों ने धावा बोला। डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (DYFI) और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) ने संयुक्त रूप से रविवार को बदरगहट में रैली का आह्वान किया। 

रैली के लिए बाधघाट CPI(M) ऑफिस के सामने वाम संगठनों के छात्र और युवा सदस्य जमा हुए। किन्तु रैली की शुरुआत से ठीक पहले, उपद्रवियों ने DYFI, SFI के सदस्यों और अन्य वाम कार्यकर्ताओं पर हमला किया। भौमिक ने कहा कि हमले के बाद, उन्हें रैली कैंसिल करनी पड़ी। कार्यक्रम में सांसद झरना दास बैद्य भी मौजूद थे। बैद्य ने कहा कि आरोप लगाया कि भाजपा समर्थित उपद्रवियों ने उस पर हमला करने का प्रयास किया और जब वे नाकाम हुए तो उन्होंने उसके सुरक्षाकर्मियों पर हमला किया। 

अंतरराष्ट्रीय कीमतों में गिरावट के बावजूद सोने की कीमतों में नहीं हुई कम

पेट्रोल, डीजल पर रिकॉर्ड शुल्क के साथ इस वित्त वर्ष में 48 टन तक उत्पाद शुल्क में हुई वृद्धि

कोचीन इंटल एयरपोर्ट पर सौर ऊर्जा संयंत्र हुआ शुरू

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -