ट्रेन में सवार पुलिस गश्ती दल पर हमला
ट्रेन में सवार पुलिस गश्ती दल पर हमला
Share:

पटना : मुगलसराय-बक्सर पैसेंजर ट्रेन क्रमांक 63240 पर अपराधियों ने पुलिस गश्ती दल पर हमला कर दिया। इस दौरान एक जवान की हत्या भी हो गई। इस जवान को गोली मार दी गई थी। दरअसल गोलीबारी में कुछ और लोग घायल हो गए। जिसमें से एक घायल जवान को गंभीर तरीके से गोली लगी। घायल जवान को चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार ब्क्सर - चौसा के मध्यम रात्रि में लगभग 12 बजे पवनी कमरपुर हॉल्ट के समीप एक दर्जन अपराधियों ने पुलिस गश्ती दल पर फायरिंग प्रारंभ कर दी।

अपराधियों द्वारा किए गए हमले में पुलिस जवान अभिषेक सिंह भी घायल हो गए थे। अभिषेक को गंभीर चोटें पहुंची जिसके कारण उनकी मौत हो गई। एक अन्य जवान के तौर पर नंदलाल यादव गंभीर घायल हो गए। अपराधियों ने जवानों से इंसास रायफल व बंदूक लूट ली। इस हमले में घायल सिपाही नंदलाल यादव को सदर चिकित्सालय में भर्ती करवा दिया गया। मगर इसके बाद नंदलाल यादव को वाराणसी के चिकित्सालय में भर्ती करवा दिया गया है।

एसपी जितेंद्र मिश्रा ने मामले की जानकारी ली कहा गया कि घटना की पड़ताल हो रही है। उनका कहना था कि आखिर पांच से 6 की संख्या में अपराधी रेल में दाखल हो गए। रेल जब स्टेशन पहुंची तो उन्होंने मौका पाकर सुरक्षा जवानों पर धावा बोल दिया। घटना के बाद जीआरपी ने दानापुर को घटना की सूचना दे दी। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -