घर में सो रहे पति-पत्नी पर पड़ोसी ने चाकू से किया जानलेवा हमला
घर में सो रहे पति-पत्नी पर पड़ोसी ने चाकू से किया जानलेवा हमला
Share:

नालंदा : बिहार के बढ़ते अपराध और अपराधियो के बुलंद हौंसलो की बानगी एक बार फिर देखने को मिली। किसी बात लो लेकर विवाद के चलते पडोसी युवक ने घर में घुसकर पत्नी-पत्नी की हत्या करने का प्रयास किया। घटना में गंभीर रूप से घायल पति-पत्नी को तत्काल हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। पुलिस ने इस मामले के केस दर्ज़ कर लिया है। फ़िलहाल आरोपी फरार है।

मामला बिहार के नालंदा का है। जानकारी के मुताबिक जिले के दीपानगर थाना क्षेत्र के वेरौटी गांव में घायल पति-पत्नी का पडोसी से किसी बात को लेकर विवाद था। इसी के चलते बदले की भवना में सुबह करीब 4 बजे पडोसी युवक पीड़ित दंपत्ति के घर घुस गया और सो रहे पति-पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया।

इस घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए जीने फ़ौरन पास के अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल दोनों की हालात गंभीर बनी हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज़ कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -