त्रिपुरा में माकपा नेता पाबित्रा कर के घर पर हमला, 20 से अधिक घायल
त्रिपुरा में माकपा नेता पाबित्रा कर के घर पर हमला, 20 से अधिक घायल
Share:

अगरतला: त्रिपुरा की भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-मार्क्सवादी (CPI-M) के नेता पाबित्रा कर के खैरपुर स्थित आवास पर उपद्रवियों के एक समूह द्वारा हमला किए जाने की खबर मिल रही है। CPI-M के दिग्गज नेता और पूर्व राज्य मंत्री पाबित्रा कर ने आरोप लगाया कि यह हमला   भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गुंडों ने किया है।

उल्लेखनीय है कि नेता के घर पर हमला करने के पश्चात उपद्रवियों ने कथित रूप से 3 पत्रकारों पर भी हमला किया था, जब वे मामले को कवर करने के लिए पाबित्रा कर के घर पर गए थे। उपद्रवियों ने उसी समय पत्रकारों पर हमला बोल दिया। पाबित्रा कर ने आरोप लगाते हुए कहा है कि जब मेरे आवास पर एक बैठक चल रही थी, जब सत्ताधारी भाजपा द्वारा समर्थित उपद्रवियों ने उन पर धावा बोल दिया। इस हमले में महिलाओं सहित कम से कम 20 CPI-M कार्यकर्ता कथित रूप से जख्मी हो गए है। घायलों में से 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है।

गंभीर रूप से घायल हुए 3 CPI-M कार्यकर्ताओं के नाम शुभा कुमार देब, रतन दास और पिनाक दास है। गंभीर रूप से जख्मी हुए लोगों को एक फायर टेंडर में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि हमले में कई बाइक और अन्य पार्टी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए है। घटना की जानकारी मिलने के बाद, स्थानीय पुलिस स्टेशन के पुलिस कर्मियों के साथ अर्धसैनिक बल के जवान मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में किया। 

बुंदेलखंड में भूख-प्यास से 100 गायों की मौत, कांग्रेस बोली- योगी सरकार बताए इसका जिम्मेदार कौन ?

केरल विधानसभा का विशेष सत्र, कृषि कानून के खिलाफ पारित होगा प्रस्ताव

AMU के शताब्दी समारोह को संबोधित करेंगे PM मोदी, शिक्षा मंत्री भी रहेंगे मौजूद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -