बुर्किना फासो में चर्च पर हमला, पादरी समेत 6 की मौत
बुर्किना फासो में चर्च पर हमला, पादरी समेत 6 की मौत
Share:

वाशिंगटन: अफ्रीका के उत्तरी बुर्किना फासो के दाब्लो इलाके में रविवार को कुछ बंदूकधारियों ने एक चर्च पर हमला बोलते हुए पादरी और प्रार्थना कर रहे पांच अन्य लोगों की निर्मम हत्या कर दी है। सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय अधिकारियों ने इस घटना की पुष्टि की है। दाब्लो के माहपुर उस्माने जोंगो ने मीडिया को हमले की जानकारी देते हुए बताया है कि, 'प्रार्थना के दौरान सुबह लगभग नौ बजे हथियारबंद लोगों ने चर्च पर हमला किया था।

उन्होंने कहा कि हमले के दौरान चर्च में मौजूद लोगों ने जब वहां से भागने की कोशिश की तो हमलावरों ने उन पर भी ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं'। जोंगो ने कहा कि सुरक्षा बलों के मुताबिक करीब 20-30 हमलावर थे। उन्होंने कुछ लोगों को बंधक भी बना लिया और अपने साथ ले गए। जोंगो ने बताया कि इस हमले में प्रार्थना करा रहे पादरी समेत छह लोगों की हत्या कर दी गई है।

वहीं बंदूकधारी हमलावरों ने चर्च, कुछ दुकानों और एक कैफे को आग के हवाले कर दिया है। वहां से वे स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र तक गए, हमलावरों ने वहां केन्द्र को लूटा और एक नर्स के वाहन को भी आग लगा दी। हालांकि ये हमला किस आतंकी संगठन ने किया है, इस सम्बन्ध में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है, स्थानीय पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।

भारतीय फ्लाइट्स के लिए पाकिस्तान ने बंद कर रखा है एयरस्पेस, लोकसभा चुनाव के बाद होगा बड़ा फैसला

मॉर्गन के अनुसार आसान नहीं होगा अंतिम 15 खिलाड़ियों का चयन

नाईट लाइफ एन्जॉय करनी है तो एक बार जरूर जाएं Bnagkok

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -