यमुना में नहाने गए 10 युवकों पर हमला, 5 नहर में डूबे
यमुना में नहाने गए 10 युवकों पर हमला, 5 नहर में डूबे
Share:

यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर से एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। जी दरअसल यहाँ कुछ ऐसा हुआ है जो दिल दहला देने वाला है। जी दरअसल यहाँ यमुना में नहाने गए 10 युवकों पर दूसरे गुट के लोगों ने हमला बोल दिया। बताया जा रहा है इस दौरान नहा रहे युवकों पर ईंट-पत्थरों व तेजधार हथियार से हमला किया गया। वहीं हमला होने के बाद युवक अपनी जान बचाने के लिए यमुना के गहरे पानी में उतरते गए और जब तक युवक पानी में नजर आते रहे दूसरे ग्रुप के लोग ऊपर से पत्थरबाजी करते रहे। इस दौरान 5 लोगों ने किसी तरह छिपकर जान बचाई लेकिन 5 नहर में डूब गए।

हमलावरों ने यमुना में डूबने वाले युवकों की कार को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इस मामले के बारे में सूचना मिलने के बाद भारी संख्या में पुलिस व वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और लापता युवकों की तलाश शुरू कर दी गई। हालाँकि लगातार कई घंटे की तलाश के बावजूद लापता पांचों युवकों का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। आप सभी को बता दें कि इन युवकों के परिजनों का आरोप है कि 2 साल पहले दूसरे पक्ष के लोगों के साथ उनका झगड़ा हुआ था। जिसका मामला अदालत में चल रहा है। इसी में 2 दिन बाद गवाही थी। जी हाँ और इसी मामले को लेकर रंजिश के तहत हमला किया गया।

अब तक पांच युवक यमुना में लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी आयु 19 से 21 वर्ष के बीच में बताई जा रही है। हालाँकि इन सभी की गोताखोरों द्वारा तलाश की जा रही है। आपको बता दें कि जगाधरी के रहने वाले इन युवकों में सन्नी, सुलेमान, अलाउद्दीन, साहिल व निखिल शामिल है। इस पूरे मामले में पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

त्रिपुरा: 17 साल की नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ बलात्कार

मामूली विवाद में भड़की हिंसा युवक पर हमले के बाद हुई मौत

भोपाल सुसाइड केस में आया नया मोड़, मामले से जुड़े 5 पुलिस कर्मी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -