दिल्ली सरकार में मंत्री बने आतिशी और सौरभ भारद्वाज, राष्ट्रपति ने मंजूर किया सिसोदिया और जैन का इस्तीफा
दिल्ली सरकार में मंत्री बने आतिशी और सौरभ भारद्वाज, राष्ट्रपति ने मंजूर किया सिसोदिया और जैन का इस्तीफा
Share:

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार (7 मार्च) को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की सलाह पर आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक आतिशी मार्लेना और सौरभ भारद्वाज को दिल्ली कैबिनेट में मंत्रियों के तौर पर नियुक्त कर दिया है। सीएम केजरीवाल ने मंत्रिमंडल में उनकी नियुक्ति के लिए उपराज्यपाल (LG) वीके सक्सेना को नाम भेजे थे। गृह मंत्रालय की नोटिफिकेशन में कहा गया कि राष्ट्रपति ने सीएम केजरीवाल की सलाह पर दिल्ली में मंत्री मनीष सिसोदिया के इस्तीफे को तत्काल प्रभाव से स्वीकार करते हुए प्रसन्नता प्रकट की है। गृह मंत्रालय ने कहा है कि राष्ट्रपति मुर्मू ने केजरीवाल की सलाह पर दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन का इस्तीफा भी तत्काल प्रभाव से मंजूर कर लिया है।

बता दें कि, सौरभ भारद्वाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं। उन्होंने दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के उपाध्यक्ष के तौर पर कार्य किया। ग्रेटर कैलाश से MLA हैं और AAP सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्री भी थे। कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाली आतिशी, सिसोदिया की शिक्षा टीम की मुख्य सदस्य रही हैं। आतिशी ने पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से 2019 का लोकसभा चुनाव भी लड़ा था। उनको भाजपा उम्मीदवार और टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर के सामने शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

आतिशी और भारद्वाज को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने तक मंत्री राज कुमार आनंद और कैलाश गहलोत सिसोदिया के त्यागपत्र के बाद खाली हुए विभागों को संभाल रहे हैं। गहलोत को वित्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, PWD के साथ-साथ कुछ विभाग, आनंद को दिए गए, जो समाज कल्याण मंत्री भी हैं। 2021-22 के लिए अब निरस्त की जा चुकी दिल्ली आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में AAP के दूसरे नंबर के नेता मनीष सिसोदिया को रविवार को CBI ने अरेस्ट किया था। जैन को प्रवर्तन निदेशालय ने मई 2022 में धनशोधन के एक मामले में अरेस्ट किया था, तब से वो जेल में हैं।

शराब के साथ युवक ने खा ली वियाग्रा, हुई मौत, चिकित्सकों ने दी चेतावनी

जम्मू कश्मीर: रामबन में भीषण लैंडस्लाइड, नदी में गिरी कई गाड़ियां, एक की मौत

'हिन्दू ग्रोथ रेट' पर रघुराम राजन के दावे हुए फुस्स, SBI ने बयान को बताया पक्षपातपूर्ण और अपरिपक्व

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -