तीसरी बार पिता बने आतिफ असलम, घर आई नन्ही परी
तीसरी बार पिता बने आतिफ असलम, घर आई नन्ही परी
Share:

जाने माने मशहूर पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम एवं उनकी पत्नी सारा भरवाना तीसरी बार माता-पिता बन गए हैं। दो बेटों के पश्चात् अब उनके घर नन्ही परी ने जन्म लिया है। सोशल मीडिया पर आतिफ असलम ने अपनी बच्ची की पहली झलक दिखाते हुए अपने प्रशंसकों को ये खुशखबरी दी है। हालांकि, उन्होंने फोटो में अपनी बेटी का चेहरा छिपा दिया है। बता दें, गायक ने अपनी बेटी का नाम हलीमा आतिफ असलम रखा है।

वही अपने इंस्टाग्राम पर आतिफ ने अपनी बेटी की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'आखिरकार इंतजार खत्म हुआ। मेरे दिल की नई रानी आ गई।' आतिफ ने कैप्शन में ये भी बताया कि अब उनकी बेटी और पत्नी की तबीयत कैसी है। आतिफ ने लिखा, 'बेबी और सारा दोनों ठीक हैं, अल्हम्दुलिल्लाह। कृपया हमें अपनी दुआओं में याद रखें, हलीमा आतिफ असलम काे रमजान मुबारक।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Atif Aslam (@atifaslam)

आपको बता दें, आतिफ ने 10 वर्ष पहले 29 मार्च के दिन लाहौर में सारा भरवाना से निकाह किया था। हलीमा आतिफ असलम के पहले आतिफ और सारा दो बेटों - अब्दुल अहद और आर्यन असलम का स्वागत किया था। बता दें, आतिफ असलम ने बॉलीवुड के कई गाने गाए हैं। उन्होंने 'अजब प्रेम की गजब कहानी' के 'तेरे संग यारा', 'रेस 2' के 'मैं रंग शरबतों का' समेत कई गानों को अपनी आवाज दी है।

जान से मारने की धमकी मिलने पर कोलकाता में परफॉर्म करेंगे सलमान खान?

जन्मदिन पर कंगना रनौत ने मांगी माफी, जानिए क्या कहा?

शाहरुख़ खान ने शेयर किया इरफान पठान के बेटे का वीडियो, जानिए क्या है खास?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -