आज राहुल की दुल्हन बनेगी अथिया...इतने बजे होंगे फेरे
आज राहुल की दुल्हन बनेगी अथिया...इतने बजे होंगे फेरे
Share:

मंडप भी पूरी तरह से सज चुका है। शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई है।  अभिनेत्री अथिया शेट्टी और KL राहुल आज विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों 23 जनवरी यानी आज 7 फेरे लेकर हमेशा के लिए एक दूसरे का हाथ थामने जा रहे है। शादी से पहले अथिया शेट्टी और केएल राहुल का संगीत का फंक्शन हुआ, इसकी पहली झलक भी सामने आ चुकी है। 

संगीत सेरेमनी में हुआ धमाल: रविवार को अथिया शेट्टी और केएल राहुल का संगीत का फंक्शन भी होने जा रहा है।  खबरों का कहना है कि शादी में कपल ने नो फोन पॉलिसी भी रख दी है। किसी भी गेस्ट को फोन ले जाने की परमीशन नहीं है। लेकिन फिर भी वेडिंग वेन्यू से कपल के संगीत सेरेमनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है।  वीडियो में सुनील शेट्टी का खंडाला वाला बंगला लाइटों से सजा हुआ दिखाई दे रहा है। अथिया और केएल राहुल के वेडिंग वेन्यू पर मेहमानों की चहल-पहल साफ देखने के लिए मिल रही है। सभी लोग ट्रेडिशनल आउटफिट में तैयार हैं। 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by TAHIR JASUS007 (@tahirjasus)

वीडियो कपल के संगीत सेरेमनी का बताया जा रहा है। वीडियो में मेहमान डांस करते हुए भी नजर आ रहा है। सभा लोग जश्न में डूबे देखे जा सकते हैं। अथिया और KL राहुल का विवाह भले ही इंटीमेट तरीके से हो रही है, लेकिन उनकी शादी की रौनक और धमाल देखने लायक है। 

अर्जुन कपूर भी हुए शामिल: अथिया और केएल राहुल के विवाह में शामिल होने के लिए सभी मेहमान वेडिंग वेन्यू में आ चुके है। सोशल मीडिया पर मेहमानों की तस्वीरें भी वायरल होने लगी है। कपल के संगीत में फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा के अलावा पंजाबी सिंगर और एक्टर गिप्पी ग्रेवाल भी पहुंचे। अर्जुन कपूर को भी फंक्शन में स्पॉट भी किया जा चुका है। 

इस समय होंगे फेरे: बता दें कि अथिया और केएल राहुल आज शाम 4 बजे अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में 7 फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधेंगे। रस्में पूरी करने के बाद कपल शाम 6:30 बजे पैपराजी से मिलने वाला है। विवाह में तकरीबन 100 लोग शामिल होंगे। 

'Jacqueline Fernandez से जलती थी नोरा तो किया ऐसा काम

NGO के बच्चों के साथ सारा ने मनाया सुशांत का जन्मदिन

'गांधी गोडसे' की स्क्रीनिंग में शामिल हुई एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -