अपनी फिल्मों के कारण नहीं बल्कि अफेयर के कारण सुर्ख़ियों में रही अथिया शेट्टी
अपनी फिल्मों के कारण नहीं बल्कि अफेयर के कारण सुर्ख़ियों में रही अथिया शेट्टी
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी और अभिनेत्री अथिया शेट्टी आज अपना जन्मदिन मना रही है, अथिया शेट्टी का जन्म पांच नवंबर 1992 को मुंबई में हुआ। सुनील शेट्टी एवं माना शेट्टी की बेटी अथिया घर में सबसे लाड़ली हैं। उनका एक छोटा भाई अहान है। हाला ही में अहान की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ। बता दे कि अथिया ने अपनी स्कूलिंग मुंबई के कैथड्रल एंड जॉन कैनन स्कूल तथा अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे से की है।

वही स्कूलिंग के चलते वो श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ के साथ स्कूल प्ले में भाग लेती थीं। 18 वर्ष की आयु में वो न्यूयॉर्क चली गईं जहां उन्होंने न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी में एडमिशन लिया। वर्ष 2015 में निखिल आडवाणी की रोमांटिक एक्शन मूवी 'हीरो' से अथिया ने डेब्यू किया। यह मूवी 1983 में सुभाष घई की इसी नाम से बनी मूवी की ऑफिशियल रीमेक है। मूवी को सलमान खान ने प्रोड्यूस किया था। अथिया के साथ मूवी में सूरज पंचोली का मुख्य किरदार था हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप रही थी।

वही लगभग दो वर्ष पश्चात् अथिया कॉमेडी फिल्म 'मुबारकां' में दिखाई दी। अनीस बज्मी की इस मूवी में अर्जुन कपूर, अनिल कपूर एवं इलियाना डीक्रूज मुख्य किरदार में थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ विशेष कमाल नहीं कर पाई। इसके पश्चात् अथिया ने फिल्म 'नवाबजादे' एवं 'मोतीचूर चकनाचूर' की। ये दोनों फिल्में भी फ्लॉप रहीं। मूवीज में अथिया का जादू भले ही अभी तक ना चला हो मगर वह अपने अफेयर की खबरों को लेकर अवश्य सुखियों में रहती हैं। चर्चा है कि अथिया और क्रिकेटर केएल राहुल एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। साथ छुट्टियां गुजारना हो या डिनर डेट हो, कई बार अथिया एवं राहुल को साथ देखा गया है हालांकि दोनों में से किसी ने भी अभी तक अपने रिलेशनशिप की बात स्वीकार नहीं की है।  

अमिताभ से लेकर यामी गौतम तक ने दी दिवाली की शुभकामनाएं

आर्यन खान के लिए शाहरुख़ को राहुल गांधी ने लिखा पत्र, जानिए क्या कहा?

दिवाली पर पटाखे प्रतिबंध करने की बात करने वालों पर भड़की कंगना रनौत, बोली- बचपन में उन्हें...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -