जन्मदिन : जीवन के 91 बरस, क्या खोया-क्या पाया जग में !
जन्मदिन : जीवन के 91 बरस, क्या खोया-क्या पाया जग में !
Share:

नई दिल्ली : भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में हुआ था। आज अटल जी का 91 वां जन्मदिवस मनाया जा रहा है। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी विशेषतौर पर तैयारी कर रही है। अटलजी भारत के बेहद लोकप्रिय नेता रहे। उनका प्रधानमंत्री कार्यकाल बहुत ही अच्छा रहा। वे देश के 10 वें प्रधानमंत्री के तौर पर निर्वाचित हुए हालांकि इसके पूर्व वे 13 दिनों के लिए भारत के प्रधानमंत्री रहे।

वर्ष 1998 से 2004 तक वे इस पद पर आसीन रहे। कवि हृदय अटल जी ने कई कविताऐं लिखीं जिनमें उन्होंने रार नई ठानने और हार न मानने का संदेश भी दिया। उनकी रचना 'क्या खोया क्या पाया जग में' को लोकप्रिय गज़ल गायक स्व. जगजीत सिंह ने अपने स्वरों से भी पिरोया। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अटलबिहारी वाजपेयी ऐसे नेता रहे जिनके नेतृत्व में सरकार ने अपने 5 वर्ष पूर्ण किए। वे चार दशक से भी अधिक समय तक सांसद बने रहे।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी 9 बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए। वे दो बार राज्यसभा के लिए चयनित हुए। बिगड़ती सेहत के चलते उन्होंने सक्रिय राजनीति को विराम दिया। वे लखनऊ से वर्ष 2009 तक लोकसभा सांसद भी रहे। भारतीय जनसंघ से भारतीय जनता पार्टी तक पार्टी के लिए उन्होंने अपना शानदार योगदान दिया। यही नहीं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी मोरारजी देसाई के नेतृत्व में केंद्र में बनी जनता सरकार में वाजपेयी विदेश मंत्री भी रहे। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -