92वे वर्ष की आयु में ये शख्स रचाने जा रहा है 5वीं शादी
92वे वर्ष की आयु में ये शख्स रचाने जा रहा है 5वीं शादी
Share:

मीडिया मुगल के नाम से मशहूर रूपर्ट मर्डोक 92 वर्ष की आयु में 5वां विवाह रचाने जा रहे है। अरबपति व्यापारी ने 66 साल की पूर्व पुलिस कप्तान एन लेस्ली स्मिथ के साथ अपनी सगाई का एलान कर दिया है। दोनों की मुलाकात बीते वर्ष  सितंबर में कैलिफोर्निया में एक कार्यक्रम के बीच हुई थी। मर्डोक व लेस्ली का विवाह इस वर्ष गर्मियों के अंत में होने वाली है। मर्डोक अपनी चौथी पत्नी जेरी हॉल से बीते वर्ष ही अलग हुए हैं।

पिछले साल अपनी चौथी पत्नी से अलग हुए थे मर्डोक: 92 वर्ष के अरबपति मीडिया व्यवसाई रूपर्ट मर्डोक बीते वर्ष अपनी चौथी पत्नी से अलग हो चुके थे। मर्डोक ने अपने खुद के मीडिया चैनलों में से एक न्यूयॉर्क पोस्ट को जानकारी देते हुए बोला था कि मैं  प्यार में पड़ने से डरता था - लेकिन मुझे पता था कि यह मेरा अंतिम कहलाएगा। यह बेहतर होने वाला है। मैं खुश हूं। इन दोनों की शादी गर्मियों में होने का अनुमान भी जताया जा रहा है। बता दें कि मर्डोक अपनी पहली तीन पत्नियों से 6 बच्चों के पिता भी हैं और पूरी दुनिया में उनकी पहचान एक दिग्गज मीडिया व्यवसाई के तौर पर है।

इससे पहले भी चार बार ब्याह रचा चुके हैं मर्डोक:  खबरों की माने तो रूपर्ट मर्डोक इससे पहले भी 4 बार विवाह रचा चुके हैं। मर्डोक की पहली तीन पत्नियों से 6 बच्चे हैं। मर्डोक ने बोला है कि हम दोनों ही अपने जीवन का दूसरा आधा भाग एक साथ बिताने के लिए काफी उत्सुक हैं। मर्डोक के व्यापारिक साम्राज्य में अमेरिका में फॉक्स न्यूज और यूके में टैबलॉयड द सन जैसे पब्लिकेशन हाउस का नाम भी जुड़ चुकी है। मर्डोक से शादी पर 66 साल की पूर्व पुलिस पादरी एन लेस्ली स्मिथ ने बोला है कि मैं 14 साल की विधवा हूं। रूपर्ट की तरह, मेरे पति एक व्यवसायी थे ... इसलिए मैं रूपर्ट की भाषा बोलती हूं। हम समान विश्वासों को साझा करते हैं।

मजदूरों के लिए गुजरात सरकार ने खोला खज़ाना, एक झटके में इतनी बढ़ गई दैनिक मजदूरी

यहाँ दूध की तरह निकाला जा रहा इंसानों का स्‍पर्म... लेकिन हकीकत है और भी खतरनाक

बिल्ली ने मारा पंजा तो चूहे ने कुछ इस तरह लिया बदला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -