9 साल की उम्र में इस मशहूर एक्टर के साथ हुआ था शोषण, खुद बयां किया दर्द
9 साल की उम्र में इस मशहूर एक्टर के साथ हुआ था शोषण, खुद बयां किया दर्द
Share:

विशाल आदित्य सिंह टेलीविज़न जगत के जाने माने मशहूर अभिनेता हैं। उन्होंने बिग बॉस 13 में एंट्री ली थी। हालांकि उनकी जर्नी बहुत लम्बी नहीं रही। बिग बॉस में अपनी लड़ाइयों के लिए विशाल को जाना जाता था। इसी मंच पर उन्होंने बताया था कि वह 9 वर्ष की आयु में शोषण का शिकार हो चुके हैं। अब अपने नए इंटरव्यू में विशाल आदित्य सिंह ने एक बार फिर उन बुरे दिनों को याद किया है।

अपने एक इंटरव्यू में विशाल आदित्य सिंह ने बताया कि उनके होमटाउन आरा (बिहार) में यह सब हुआ था। उन्होंने कहा कि उनके अपने शोषण के बारे में बात करने से उनके गांव में भी एक प्रकार की #MeToo मूवमेंट का आरम्भ हुआ था। इस मूवमेंट के तहत 21 व्यक्तियों ने अपनी आपबीती को शेयर किया था। विशाल बोलते हैं, 'सात अपराधी और 14 पीड़ित, जिसमें मेरे चाचा भी थे, तीन और दोस्त थे। सभी ने अपनी कहानियां बताईं। 21 लोग साथ बैठे और अपनी आपबीती को साझा किया। इससे पहले किसी ने इस बारे में बात ही नहीं की थी।' आगे उन्होंने कहा, 'लोग इसको इतना दबा देते हैं। किसी का मुंह ना काला हो। जब मैंने अपने पिता को उस वक़्त यह बात बताई थी तो उन्होंने मुझे मारा था।'

उन्होंने ने कहा कि आखिर उनके साथ बदसलूकी किसने की थी। उन्होंने उस समय और दुर्घटना को याद करते हुए कहा, 'मेरे मोहल्ले के चाचा थे। गांव में यह बहुत होता है। पर लोग मानते नहीं हैं।' अभिनेता का कहना है कि जब वह मुंबई शिफ्ट हुए तब उन्हें समझ आया कि उनके साथ जो हुआ था वो सही नहीं था। इसीलिए उन्होंने अपनी आवाज को उठाने के बारे में सोचा था। विशाल बोलते हैं, 'एक चोट रह जाती है जब आप उस इंसान को देखते हो। जब मैं मुंबई आया तो मुझे समझ आया कि जो हुआ था गलत था और मैं एक्शन भी ले सकता हूं। तो मैं घर वापस गया और चाचा से बात की। मैंने उनसे पूछा, 'जैसा काम आपने मेरे साथ किया, यदि मैं आपके बच्चों के साथ वैसा करुं तो?' जल्द ही सबको उनके बारे में पता चला गया था।'

बीच सड़क पर तिरंगा फहराने के बाद रुबीना ने किया कुछ ऐसा, वायरल हो रहा VIDEO

ये शख्स कर रहा है उर्फी जावेद को ब्लैकमेल, पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस ने किया खुलासा

MMS लीक होने के बाद अब अंजलि अरोड़ा का ये वीडियो आया सामने, हुई जमकर ट्रोल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -