40 साल की उम्र में ये महिला बनी 44 बच्चों की मां, जानिए वजह
40 साल की उम्र में ये महिला बनी 44 बच्चों की मां, जानिए वजह
Share:

दुनियाभर से आए दिन कई तरह की अजीबोगरीब घटनाएं सामने आती रहती है इसी बीच एक और घटना सामने आई है। जिसमे एक महिल 40 की उम्र तक 44 बच्चों को जन्म दे चुकी है। इस महिला ने जब बर्थ कंट्रोल के बारे में सोचा तो चिकित्सकों ने कहा कि परिवार नियोजन का कोई भी तरीका उन पर काम नहीं करेगा। साथ ही उन्हें चेतावनी भी दी गई कि यदि उन्होंने बच्चों को जन्म देना बंद कर दिया तो उन्हें गंभीर रोग भी हो सकता हैं या फिर जान भी जा सकती है। ये महिला 44 बच्चों का पालन-पोषण अकेले ही करती हैं। ये महिला कौन हैं तथा कहां की रहने वाली हैं? इतने बच्चों को जन्म देने की क्या वजह थी?

प्राप्त खबर के अनुसार, 44 बच्चों को जन्म देने वाली मां का नाम मरियम नबातांज (Mariam Nabatanzi ) है जो पूर्वी अफ्रीका के युगांडा की रहने वाली हैं। अभी उनकी आयु 43 वर्ष है तथा वे 40 साल की उम्र तक 44 बच्चों को जन्म दे चुकी थीं। मरियम ने केवल एक बार ही उन्होंने सिंगल बच्चे को जन्म दिया। इसके अतिरिक्त 4 बार जुड़वां, पांच बार तीन तथा चार बार पांच बच्चों को जन्म दिया। उनके छह बच्चों की मौत हो चुकी है। अभी जीवित 38 बच्चों में 20 लड़के तथा 18 लड़कियां हैं, जिन्हें वे अकेले ही पाल रही हैं।

वही मरियम जब 12 वर्ष की थीं, तब उनके माता-पिता ने उन्हें शादी के बहाने बेच दिया था। 13 वर्ष की आयु में उन्होंने पहले बच्चे को जन्म दिया था। पहले बच्चे के जन्म के बाद मरियम को अहसास हुआ कि उनकी फर्टिलिटी अन्य महिलाओं की अपेक्षा ज्यादा है। जब उनके लगाता इतने ज्यादा बच्चे होते गए तो वह डॉक्टर के पास गईं ततः तब उन्हें डॉक्टर ने एक मेडिकल कंडिशन के बारे में बताया था। चिकित्सकों ने मरियम को बताया, उसके अंडाशय असामान्य रूप से बड़े हैं, जिसकी वजह से उसके शरीर में हाइपर ओव्यूलेशन (Hyperovulation) नामक स्थिति बनी है। हाइपर-ओव्यूलेट स्थिति आनुवांशिक होती है। इस स्थिति में ज्यादा बच्चे पैदा करने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। युगांडा की राजधानी कंपाला के मुलगो अस्पताल के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. चार्ल्स किगगुंडु (Dr. Charles Kiggundu) के अनुसार, मरियम की फर्टिलिटी काफी अधिक थी, इस वजह से वह इतने ज्यादा बच्चे पैदा कर रही थीं। मरियम की स्थिति में कोई भी बर्थ कंट्रोल तकनीक काम नहीं करती तथा यदि ऐसा किया भी जाता तो उन्हें गंभीर बीमारियां का खतरा भी हो सकता था। हालांकि, हाइपर ओव्यूलेशन का उपचार उपस्थित है किन्तु युगांडा के ग्रामीण क्षेत्र में उन तकनीकों का आना बहुत मुश्किल था। वही मरियम का सारा वक़्त बच्चों की देखभाल और पैसा कमाने में बीतता है। वह अपने बच्चों को पालने के लिए कई सारे काम कर चुकी हैं, जिसमें कटिंग करना, कबाड़ इकट्ठा करना, दवाई बेचना सम्मिलित है।

बेटे से छुपकर 53 वर्षीय मां ने किया ऐसा काम, जिसने सुना वो रह गया दंग

जिम जाने से पहले जरूर पढ़े यह खबर वरना मुश्किल में पड़ सकती है जान!

सिन्हा आज राष्ट्रपति पद का नामांकन करेंगे दाखिल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -