महाराष्ट्र के अंबेघर गांव में भूस्खलन से 5 की मौत
महाराष्ट्र के अंबेघर गांव में भूस्खलन से 5 की मौत
Share:

महाराष्ट्र जिला प्रशासन ने कहा था कि महाराष्ट्र के सतारा जिले के अंबेघर गांव में शनिवार को भूस्खलन स्थल से 5 शव बरामद किए गए हैं। जिले के एक अधिकारी ने कहा, "हमने अब तक अंबेघर में तलाशी एवं बचाव अभियान के दौरान पांच शव बरामद किए हैं।" इससे पहले पता चला था कि पाटन तहसील स्थित इस गांव में भूस्खलन में कम से कम 16 लोगों के फंसे होने की आशंका है क्योंकि चार से पांच घर मलबे में दब गए हैं।

अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस, निवासियों और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि इन जगहों पर भी बचाव कार्य जारी है। सतारा कलेक्टर शेखर सिंह ने पहले कहा था कि गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात में हुए इन तीन भूस्खलन में करीब 30 लोगों के फंसे होने की आशंका है।

इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार शाम को सतारा के लिए एक नया 'रेड अलर्ट' जारी किया था, जिसमें अगले 24 घंटों में इस पश्चिमी महाराष्ट्र जिले के पहाड़ी 'घाट' क्षेत्रों में 'अत्यधिक भारी वर्षा' की भविष्यवाणी की गई थी।

खुले मंच से हिन्दुओं को गाली, मोदी-शाह पर अपमानजनक टिप्पणी... पादरी जॉर्ज पोन्नैया गिरफ्तार

ज्ञानवापी मस्जिद ने काशी विश्वनाथ मंदिर के नाम की 1700 स्क्वायर फीट जमीन

महाराष्ट्र वेदर अपडेट: सरकार का दावा, कहा- "76 से अधिक मृत 38 घायल..."

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -