12 बजते ही बज उठे घंटे घड़ियाल
12 बजते ही बज उठे घंटे घड़ियाल
Share:

उज्जैन। बुधवार को देश भर में जहां राम नवमी की धूम सुबह से ही रही तो वहीं उज्जैन में भी दोपहर 12 बजते ही मंदिरों के घंटे घड़ियाल बज उठे। रामजी का जन्म किया गया और फिर श्रद्धालुओं को पंजेरी का प्रसाद बांटा गया। बुधवार के दिन शहर के सभी राम मंदिरों समेत अन्य प्रमुख मंदिरों में उत्साह और उमंग के साथ राम नवमी का पर्व मनाया गया।

रामनवमी को लेकर राम मंदिरों को आकर्षक रूप से सजाया गया। सुबह अभिषेक पूजन संपन्न किया गया तो दोपहर में राज जन्मोत्सव की धूम मंदिरों में देखी गई। राम मंदिरों में जन्मोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में आस्थावान मौजूद रहे। पंजेरी के साथ ही चरणामृत का प्रसाद पाकर श्रद्धालु धन्य हो गए।

शहर में राम नवमी के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ ही चल समारोह भी निकाले गए। इनमें मनोहारी झांकियां शामिल थी तो वहीं बैंड के कलाकार भी धार्मिक गीतों की धुन बिखर रहे थे। झांकियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ सड़कों पर उमड़ी।

रामनवमी स्पेशल : राम जिनका नाम है, अयोध्या जिनका धाम है, ऐसे रघुनंदन को हमारा प्रणाम है....

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -