2022: शुरुआत के 3 महीने सलमान खान के लिए होंगे बहुत बुरे, ज्योतिष का दावा
2022: शुरुआत के 3 महीने सलमान खान के लिए होंगे बहुत बुरे, ज्योतिष का दावा
Share:

सलमान खान (Salman Khan) ने बीते कल अपना जन्मदिन मनाया है। वहीं उनके जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले यानी रविवार को उन्हें एक सांप ने काट लिया था। वह करीब 7 घंटे अस्पताल में भर्ती रहे और उसके बाद सलमान खान वापस घर आ गए थे। इन सभी के बीच हाल ही में एक ज्योतिष ने सलमान खान को लेकर भविष्यवाणी की है कि अगले साल के शुरुआती तीन महीने उनके लिए भारी हैं, जिसके चलते उन्हें अत्याधिक सावधानियां बरतनी होंगी। जी दरअसल जाने माने फोटोग्राफर वीरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है, जिसमें आचार्य विनोद कुमार सलमान खान को लेकर भविष्यवाणी करते हुए नजर आए हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

आप देख सकते हैं इस पोस्ट के अनुसार, आचार्य विनोद कुमार का कहना है कि 'प्रिय सलमान, जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। आने वाला वर्ष उतार और चढ़ाव का मिश्रण होने वाला है और फिर से चढ़ाव की और बढ़ेगा। 2022 के पहले तीन महीनों में आपको अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि अनावश्यक विवाद आपकी छवि को खराब कर सकते हैं और नुकसान पहुंचा सकते हैं। आपको वित्तीय नुकसान भी हो सकता है।' इसी के साथ आचार्य का यह दावा भी किया है कि, 'मई के बाद, चीजों में सुधार होगा और सलमान खान का करियर ग्राफ ऊपर जाएगा, क्योंकि वह पिछले नुकसान से लाभ और उबरना शुरू कर देंगे। साल का अंत एक बार फिर कुछ स्वास्थ्य समस्याएं ला सकता है, लेकिन कुछ भी गंभीर नहीं है, कृपया सतर्क रहें। इस वर्ष आपमें महत्वपूर्ण आध्यात्मिक विकास होगा और निजी जीवन स्थिर और नियंत्रण में रहेगा।'

इसके अलावा आचार्य की तरफ से सलमान खान को सुझाव दिया गया है कि 'मन की शांति और समग्र कल्याण के लिए उन्हें किसी विशेषज्ञ के मार्गदर्शन में पीला नीलम पहन सकते हैं और भगवान ब्रह्मा की पूजा कर सकते हैं। आप जो पुण्य कार्य करते हैं, उसे जारी रखें क्योंकि अच्छे कर्म आपकी रक्षा करेंगे। माता रानी आप पर सदैव कृपा बनाये रखे।' काम के बारे में बात करें तो जल्द ही सलमान टाइगर 3 में नजर आने वाले हैं।

सलमान को सांप काटने की खबर सुनकर उड़े धर्मेंद्र के होश, तुरंत किया फोन

Video: B'day Boy सलमान का डांस वायरल, जेनेलिया संग मचाया धमाल

सगे भाइयों से भी बढ़कर थी आमिर और सलमान की दोस्ती, फिर ऐसा क्या हुआ जो आई दरार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -