सूर्य अस्त होने के बाद भूल से किसी को ना दें ये 5 चीजें वरना...
सूर्य अस्त होने के बाद भूल से किसी को ना दें ये 5 चीजें वरना...
Share:

हिंदू धर्म में दान का विशेष महत्व है। जी दरअसल ऐसा माना जाता है कि दान करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। जी दरअसल दान करने को मुक्ति का मार्ग बताया गया है। जी हाँ और यही कारण है कि लोग कई खास अवसरों पर वस्तुओं का दान करते हैं। जी दरअसल ऐसा माना जाता है कि कमाई का कुछ भाग जरूरतमंद लोगों को दान करने से पुण्य प्राप्त होता है। वहीँ दूसरी तरफ शास्त्रों में दान करने के कुछ नियम बताए गए हैं। इन सभी नियमों (Astro Tips) का पालन करके ही दान दिया जाए तो दान सफल माना जाता है। वहीँ इन नियमों के अनुसार सूर्यास्त के बाद कुछ चीजों का दान करना वर्जित माना गाया है और सूर्यास्त के बाद इन चीजों का दान करना अशुभ होता है। आज हम आपको इन्ही के बारे में बताने जा रहे हैं।


तुलसी का पौधा- कहा जाता है सूर्यास्त के बाद तुलसी का पौधा दान नहीं करना चाहिए। जी दरअसल सूर्यास्त के बाद तुलसी को स्पर्श करना वर्जित माना जाता है और इस समय तुलसी को जल भी नहीं देना चाहिए। जी दरअसल ऐसा माना जाता है कि सूर्यास्त के बाद इस पौधे को दान करने से भगवान विष्णु नाराज हो जाते हैं। इससे नकारात्मकता आती है।

पैसों का दान- कहा जाता है सूर्यास्त के बाद किसी को धन का दान नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी रूठ जाती हैं क्योंकि इस समय देवी लक्ष्मी का घर में आगमन होता है। ऐसे समय में धन का दान देने से आपको नुकसान हो सकता है।

हल्दी का दान न करें- हिंदू धर्म में कई शुभ कामों के लिए हल्दी का इस्तेमाल किया जाता है। जी हाँ और इसे बृहस्पति ग्रह का कारक माना जाता है। ऐसे में सूर्यास्त के बाद किसी को हल्दी नहीं देनी चाहिए। जी दरअसल ऐसा माना जाता है कि इससे बृहस्पति ग्रह कमजोर होता है। इस कारण कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

दूध का दान न करें- दूध चन्द्रमा का कारक माना जाता है। आप सोमवार और शुक्रवार के दिन दूध का दान दे सकते हैं, हालाँकि कभी भी सूर्यास्त के बाद दूध का दान नहीं करना चाहिए। जी हाँ और इससे देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु नाराज हो जाते हैं और इससे आर्थिक तंगी होने लगती है।

दही का दान न करें- दही का संबंध शुक्र ग्रह से माना जाता है। शुक्र ग्रह को सुख-समृद्धि में वृद्धि करने वाला माना जाता है। ऐसे में सूर्यास्त के बाद इसका दान करना अशुभ होता है और इससे शुक्र नाराज हो सकते हैं।

क्या सच में रात में नाखून काटने से आती है कंगाली? जानिए वैज्ञानिक और धार्मिक कारण

16 मई को है पूर्ण चंद्र ग्रहण, जानिए भारत में क्या पड़ेगा असर

जब ऋषि दुर्वासा के श्राप से असुरों को होने लगा था श्री का लाभ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -