वकील के मुंशी ने किया महिला से बलात्कार
वकील के मुंशी ने किया महिला से बलात्कार
Share:

लखनऊ : उत्तरप्रदेश की राजधानी के वजीरगंज थाना क्षेत्र में महिला ने अभिभाषक के मुंशी पर सरकारी योजना का फाॅर्म भरवाने के नाम पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। दरअसल वकील ने इस महिला को सरकारी योजना में फाॅर्म भरकर उसे लाभ होने की जानकारी दी थी। उसने कहा था कि योजना में उसे 500 रूपए मिलेंगे।

जिससे वह सिलाई मशीन खरीदकर अपना कार्य कर सकती है। जब 37 वर्षीय महिला वकील रवी अहमद के पास पहुंची तो उसने अपने मुंशी से महिला को फाॅर्म भरवाने को कहा। ऐसे में महिला मुंशी के साथ कचहरी में बने केबिन में गई। मुंशी ने उसके साथ जबरन बलात्कार किया।

जब महिला चिल्लाने लगी तो उसका मुंह बंद कर दिया गया और किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला आरोपी के पास से जैसे - तैसे निकली। बाद में महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया। पुलिस ने पीडि़ता को मेडिकल परीक्षण हेतु भेज दिया। जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तब तक आरोपी फरार हो गया था। इस मामले में पुलिस जांच में जुटी है।

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -