आज गोवा में सभा को संबोधित करेंगे PM मोदी, पंजाब में होंगे राहुल और केजरीवाल
आज गोवा में सभा को संबोधित करेंगे PM मोदी, पंजाब में होंगे राहुल और केजरीवाल
Share:

नई दिल्ली। 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। इस दौरान जहां विभिन्न दलों के स्टार प्रचारक पंजाब में चुनावी रैलियां कर रहे हैं तो दूसरी ओर गोवा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार करने के लिए आज जाऐंगे। दूसरी ओर सुखबीर सिंह बादल के गढ़ में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज सभा करने पहुंचेंगे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब राज्य में अलग तरह से अपना प्रचार प्रसार करेंगे। दरअसल वे लंबी में नुक्कड़ सभाऐं करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज जो रैली है उसके तहत वे पणजी के पास कैम्पल में शाम करीब 4 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पंजाब राज्य के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के विधानसभा क्षेत्र जलालाबाद में जनसभा करेंगे। माना जा रहा है कि यहां वे बादल का विरोध कर पंजाब मेें विकास न होने की बात कर सकते हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह व कांग्रेस में शामिल हुए सिद्धू राहुल की सभा के दौरान वहां मौजूद हो सकते हैं।

UP विधान सभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश यादव

डेरा सच्चा सौदा की रहस्यमयी चुप्पी, संकेत के इन्तजार में संगत

SP ने कहा: ‘बेबी को बेस पसंद है’ नही बल्कि ‘यूपी को ये साथ पसंद है’

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -