गोवा पंजाब में कई दिग्गजोें का भाग्य EVM में बंद, पंजाब में 12 बजे तक 32 प्रतिशत मतदान
गोवा पंजाब में कई दिग्गजोें का भाग्य EVM में बंद, पंजाब में 12 बजे तक 32 प्रतिशत मतदान
Share:

नईदिल्ली। विधानसभा चुनाव के तहत आज गोवा और पंजाब में चुनाव हो रहे हैं। दरअसल गोवा की 40 सीटों पर मतदान हो रहा है तो पंजाब में 117 सीट पर मतदान हो रहा है। इन दोनों ही राज्यों में पहले चरण के तहत मतदान होगा। मतदान को लेकर दोनों ही राज्योें में मतदाताओं में उत्साह है। कई स्थानों पर वरिष्ठ नेता मतदान के लिए पहुंचे हैं। इतना ही नहीं पंजाब के लंबी में राज्य के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल मतदान को लेकर सक्रिय नज़र आए।

प्रातः 11 बजे गोवा में दोपहर तक 53 प्रतिशत मतदान हुआ।  उत्तरी गोवा में 35 प्रतिशत मतदान हुआ तो दूसरी ओर दक्षिण गोवा में 32 प्रतिशत वोटिंग हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब में अपराह्न 12 बजे तक करीब 32 प्रतिशत मतदान हुआ। मिली जानकारी के अनुसार नवजोत सिंह सिद्धू भी चुनाव को लेकर उत्साहित रहे। कई क्षेत्रों में वे कांग्रेस द्वारा मतदान क्षेत्रों के आसपास बनाए गए बूथ पर भी नज़र आए। सिद्धू मतदान के दौरान सक्रिय थे।

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी पत्नी के साथ वोटिंग की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी कांग्रेस को फिर से जीवित करने में लगे हैं। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि सत्य की जीत होगी और कांग्रेस राज्य में सरकार बनाएगी। लोग अकाली दल से संतुष्ट नहीं हैं। दूसरी ओर उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि राज्य में भाजपा अकाली दल गठबंधन वापसी करेगा।

लंबी में कांग्रेस के प्रत्याशी कैप्टन अमरिंदर सिंह को हार मिलेगी। पंजाब के पटियाला में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जनरल जेजे सिंह ने मतदान किया इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर को हार का सामना करना पड़ेगा। आम आदमी पार्टी राज्य में तीसरे क्रम पर ही रहेगी उसके प्रचार से भाजपा अकाली दल पर कोई नकारात्मक असर नहीं होगा। गोवा में रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने वोटिंग की। मनोहर पर्रिकर ने कहा कि राज्य को बेहतर परिणाम मिलेंगे और भाजपा की सरकार बनेगी।

ईवीएम हुई खराब

अमृतसर उत्तर की विधानसभा सीट पर 127 बूथ नंबर पर पोलिंग को 1 घंटे के लिए रोका गया। दरअसल यहां पर मशीन खराब थी। मशीन को दुरूस्त करने का प्रयास किया गया लेकिन 1 घंटे के बाद मशीन दुरूस्त हो पाई। मिली जानकारी के अनुसार बड़े पैमाने पर महिलाऐं वोटिंग के लिए पहुंची। लोगों में मतदान को लेकर खासा उत्साह था।

संबंधित खबरे पढने के लिए निचे क्लिक करे -

पंजाब चुनाव में किराए के 14200 गुप्त कैमरे इस्तेमाल करेगी आम आदमी पार्टी

राहुल का आरोप ब्लास्ट करने वालों की मदद कर रहे केजरीवाल

पंजाब मेें अब छाऐंगे बादल ही बादल!

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -