बीजेपी ने आंध्र प्रदेश और ओडिशा विधानसभा चुनावों के लिए किया उम्मीदवारों का एलान
बीजेपी ने आंध्र प्रदेश और ओडिशा विधानसभा चुनावों के लिए किया उम्मीदवारों का एलान
Share:

नई दिल्ली : बीजेपी आंध्र प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए 51 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। ओडिशा विधानसभा के लिए 22 उम्मीदवार और सेलेसेला (मेघालय) में उप-चुनाव के लिए 1 उम्मीदवार के नाम का एलान किया गया है। बता दें कि गुरूवार को भाजपा ने ओडिशा में 147 विधानसभा सीटों से 100 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। साथ में 10 लोकसभा सीटों पर भी प्रत्याशियों के नामों का एलान किया गया था।

लोकसभा चुनाव: शिवसेना का विपक्ष पर हमला, कहा - चुनाव से भाग रहे मायावती और शरद पवार

इन्हे बनाया पार्टी ने उम्मीदवार 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पार्टी ने 2014 में बीजद के टिकट पर चुनाव जीतने वाले बालभद्र माझी और बैजयंत पांडा को अपना उम्मीदवार बनाया है। ये दोनों नेता इस महीने के शुरू में भगवा दल में शामिल हुए थे। पांडा को केंद्रपाड़ा से टिकट दिया गया है तो माझी नबरंगपुर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा पार्टी ने केंद्रीय जनजातीय मंत्री जुअल ओराम को सुरंदगढ़ लोकसभा सीट से फिर से टिकट दिया है। 

कांग्रेस का बड़ा आरोप, कहा येदियुरप्पा ने भाजपा नेताओं को खिलाए 1800 करोड़ रु

अब फतेहपुर से लड़ेंगे बब्बर 

जानकारी के मुताबिक ओडिशा में लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव एक साथ चार चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होगा। वही उधर कांग्रेस ने शुक्रवार देर रात सातवीं सूची जारी कर दी। इसमें 35 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। पार्टी ने यूपी की दो सीटों पर प्रत्याशी बदल दिए हैं। प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर अब मुरादाबाद की जगह फतेहपुर सीकरी से लड़ेंगे। 

करण जौहर की आलोचना पर शाहरुख़ खान ने भी दिया करारा जवाब

सतारा सीट से किन्नर ने पेश की दावेदारी, कहा किसानों के लिए करना चाहता हूँ काम

लोकसभा चुनाव: आखिर लालू के सामने झुकी कांग्रेस, 9 सीटों पर लड़ने को हुई राजी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -