By Election Results: आज होगा त्रिपुरा के CM के राजनीतिक भविष्य का फैसला, शुरू हुई वोटों की गिनती
By Election Results: आज होगा त्रिपुरा के CM के राजनीतिक भविष्य का फैसला, शुरू हुई वोटों की गिनती
Share:

अगरतला: त्रिपुरा में चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए है और इस लिस्ट में अगरतला, जुबराजनगर, सूरमा और टाउन बारदोवाली शामिल का नाम शामिल है। वहीं, दूसरी तरफ बाकी के जिन राज्यों में विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए उनमें राजधानी दिल्ली की राजिंदर नगर विधानसभा सीट, झारखंड में रांची जिले का मंदार विधानसभा सीट और आंध्र प्रदेश का आत्माकुरु विधानसभा सीट शामिल है। केवल यही नहीं बल्कि इसके अलावा उत्तर प्रदेश के रामपुर और आजमगढ़ लोक सभा सीट पर तथा पंजाब के संगरूर लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव हुए हैं।

आप सभी को बता दें कि त्रिपुरा में चार सीटे हैं जहां उपचुनाव में वोट डाले गये हैं। इन सीटों में अगरतला, जुबराजनगर, सूरमा और टाउन बारदोवाली शामिल है। यहां टाउन बारदोवाली से किस्मत आजमा रहे साहा को मुख्यमंत्री बने रहने के लिये यह चुनाव जीतना जरूरी है। जी दरअसल वह राज्यसभा सदस्य हैं जिन्होंने बिप्लव देब के अचानक इस्तीफा देने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में पिछले महीने पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। केवल यही नहीं बल्कि यहां सर्वाधिक 76.62 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। इसी के साथ आपको बता दें कि तीन लोकसभा सीटों और 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों (By Election Results) की घोषणा आज होगी।

जी दरअसल दिल्ली और 5 अन्य राज्यों में 23 जून को हुई वोटिंग के बाद अब मतों की गिनती की बारी है। कहा जा रहा है इस उपचुनाव में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा समेत कई अन्य लोगों का राजनीतिक भविष्य दांव पर लगा है और मतों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हो गई है। सबसे पहले बैलेट बॉक्स के वोटों की गिनती होगी। इसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती की जाएगी। वोटों की गिनती के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, कोरोना पॉजिटिव हुए रोहित शर्मा

मौसम विभाग का अलर्ट, इन राज्यों में आज जमकर बरसेंगे मेघ

रविवार को बढ़े या घटे पेट्रोल-डीजल के दाम?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -