असम में 81 वर्षीय सीनियर डॉक्टर पर हमला, 2 गिरफ्तार, 1 की तलाश जारी
असम में 81 वर्षीय सीनियर डॉक्टर पर हमला, 2 गिरफ्तार, 1 की तलाश जारी
Share:

गुवाहाटी: असम के बिस्वनाथ जिले में पुलिस ने एक डॉक्टर पर हमला करने वाले 2 आरोपितों को अरेस्ट किया है। 81 वर्षीय डॉ बसंत गोस्वामी पर 9 जून 2021 को हमला किया गया था। जिले में कोविड प्रतिबंधों से आक्रोशित भीड़ ने उन्हें जमीन पर गिराकर मारा था। बाद में उनकी शिकायत पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने मामले में 3 लोगों को मुख्य आरोपित बनाया। इनमें 2 गिरफ्तार कर लिए गए हैं। 1 की तलाश जारी है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ गोस्वामी पर मजूलीगढ़ टी इस्टेट में भीड़ ने 9 जून को हमला किया था। घटना के वक़्त वह अपनी शाम की वॉक से लौट रहे थे। तभी, भीड़ ने उन पर हमला कर दिया। इस बीच उनकी नौकर ने किसी प्रकार उनकी जान बचाई। फिलहाल उनका उपचार बिस्वनाथ के ही अस्पताल में हो रहा है। पीड़ित डॉक्टर ने बताया कि टी इस्टेट के कुछ लोग सरकार द्वारा लगाए गए COVID-19 प्रतिबंधों से नाराज़ हैं, क्योंकि वे अपनी दुकानें नहीं खोल पा रहे हैं। उनका मानना है कि टी गार्डन के डॉक्टरों ने प्रबंधन को इस तरह के बैन लगाने की सलाह दी थी।

ऐसे में जब 9 जून को उन लोगों ने डॉक्टर को सैर से लौटते हुए देखा तो अचानक उन पर धावा बोल दिया। इससे पहले वह प्रतिबंधों की बाबत अस्पताल के प्रबंधन से मिलने गए थे। इस घटना के बाद डॉ गोस्वामी ने बिस्वनाथ शरीयाली पुलिस थाने में शिकायत दी थी। आरोपितों पर IPC की धाराओं के तहत केस दर्ज है। शुक्रवार को बिस्वनाथ जिले के एसपी रिपुल दास ने दो लोगों को अरेस्ट किया। इनकी शिनाख्त अजीत और सुजीत तंती के तौर पर हुई है।

NRHM घोटाला: झारखंड HC ने जांच पर जताया संदेह, कहा- CBI को दे सकते हैं केस

श्रीगंगानगर में फ्यूल की डबल सेंचुरी, पेट्रोल 107, तो डीजल 100 रुपए लीटर

आज GST काउंसिल की बैठक का नेतृत्व करेंगे निर्मला सीतारमण, वैक्सीन पर घट सकता है टैक्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -