असम-मिजोरम सीमा विवाद: दोनों राज्यों के बीच अब भी बंद है यातायात, आखिर कब हटेगी नाकाबंदी ?
असम-मिजोरम सीमा विवाद: दोनों राज्यों के बीच अब भी बंद है यातायात, आखिर कब हटेगी नाकाबंदी ?
Share:

गुवाहाटी: मिजोरम के मुख्य सचिव लालनुनमाविया चुआउंगो ने शुक्रवार को कहा है कि असम ने 29 जुलाई को जो ट्रैवल एडवाइजरी जारी की थी, उसे गुरुवार रात हटा दिया गया है। लेकिन फिर भी, अभी तक दोनों राज्यों के बीच यातायात शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि हमने यह मुद्दा असम सरकार के समक्ष रखा है। उम्मीद है कि यह नाकाबंदी जल्द हटा ली जाएगी।

बता दें कि असम सरकार ने गुरुवार को एक आदेश जारी करते हुए पूर्व में दी गई मिजोरम की यात्रा न करने की सलाह वापस ले ली थी। इसमें कहा गया था कि, दोनों राज्यों की सरकारों के प्रतिनिधियों की तरफ से जारी किए गए संयुक्त बयान के मद्देनजर, 29 जुलाई की यात्रा सलाह (असम के लोगों को मिजोरम की यात्रा न करने की सलाह) वापस ली जाती है। यह एडवाइजरी वापस लेने के लिए मिजोरम के सीएम जोरामथांगा ने एक ट्वीट में असम सरकार का शुक्रिया अदा किया था। 

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था कि असम की सरकार को धन्यवाद, क्योंकि असम सरकार ने पहले जारी की गई ट्रेवल एडवाइजरी को वापस ले लिया, जिसमें असम के लोगों को मिजोरम की यात्रा न करने के लिए कहा गया था। बता दें कि 26 जुलाई को विवादित सीमा क्षेत्र में दोनों राज्यों के पुलिस बलों के बीच हिंसक संघर्ष हो गया था। इस हिंसा में सात लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें असम पुलिस के छह कर्मचारी और एक नागरिक शामिल था। इसके साथ ही 50 से अधिक लोग जख्मी हुए थे। इसके बाद मामले में केंद्र सरकार ने दखल दिया था।

एपी गिरिजान कॉरपोरेशन ने पांच राष्ट्रीय पुरस्कार जीते।

लोकसभा ने पूर्वव्यापी कराधान को खत्म करते हुए कर संशोधन विधेयक किया पारित

कांग्रेस के पूर्व MLA का पोता अब्दुल रहमान गिरफ्तार, आतंकी संगठन IS से जुड़ रहे तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -