'लव जिहाद' पर जारी बहस के बीच असम में नई तैयारी, दंपत्ति को देनी होगी धर्म और आय की जानकारी
'लव जिहाद' पर जारी बहस के बीच असम में नई तैयारी, दंपत्ति को देनी होगी धर्म और आय की जानकारी
Share:

गुवाहाटी: असम की सर्वानंद सोनोवाल सरकार एक ऐसा कानून बनाने की तैयारी कर रही है, जिसके तहत दंपती को शादी से एक माह पूर्व ही अपने धर्म और आमदनी के बारे में जानकारी देनी होगी। बता दें कि कई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्य इस वक़्त ‘लव जिहाद’ के खिलाफ कानून लाने को लेकर मंथन कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में जबरन धर्मांतरण के खिलाफ कानून को गवर्नर आनंदी बेन पटेल से भी हरी झंडी मिल गई है। इसके बाद असम की सर्वानंद सोनोवाल सरकार का कहना है कि वह महिलाओं को मजबूत करने के लिए इस तरह का कानून लाने जा रहे हैं। बता दें कि अगले साल असम में विधानसभा के चुनाव भी होने वाले हैं। भाजपा को पूरा विश्वास है कि वह राज्य में जीत हासिल करेगी। असम सरकार में मंत्री हेमंत बिस्व शर्मा ने कहा कि यह कानून एकदम मध्य प्रदेश और यूपी के कानून जैसा नहीं होगा, मगर कुछ मिलता-जुलता अवश्य होगा। 

असम सरकार में मंत्री हेमंत बिस्व शर्मा ने यह भी कहा कि असम का यह कानून ‘लव जिहाद’ के खिलाफ नहीं बल्की तमाम तरह के धर्मों के लिए होगा। उनका दावा है कि इससे महिलाओं को ताकत मिलेगी। लोगों को शादी से पहले ही धर्म और आमदनी की जानकारी देनी होगी।

कोरोना के बीच इस देश में शुरू हुआ बर्ड फ्लू का कहर, मारी जाएंगी 18 लाख से अधिक मुर्गियां

कोरोनावायरस के मूल का राजनीतिकरण न करें: मुख्य कार्यकारी अधिकारी

जम्मू कश्मीर DDC चुनाव: दूसरे चरण के लिए 43 सीटों पर वोटिंग शुरू, 321 उम्मीदवार आज़मा रहे किस्मत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -