कुंवारे लड़कों के लिए बड़ी खुशखबरी, इन लड़कियों से शादी करने पर 40 हज़ार दे रही सरकार
कुंवारे लड़कों के लिए बड़ी खुशखबरी, इन लड़कियों से शादी करने पर 40 हज़ार दे रही सरकार
Share:

कोलकाता: बंगाली लड़कियों से शादी करने वालों को सरकार की ओर से 40 हजार रूपए की नकद राशी प्रदान की जा रही हैं। जी हां, असम में रहने वालीं बंगाली हिंदू दुलहनें या दूल्हे, जो स्थानीय (असम) लोगों में से अपना जीवन साथी चुनते हैं, उन्हें प्रति के हिसाब से 40 हजार रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। यह मदद उन्हें राज्य भाषाई अल्पसंख्यक विकास बोर्ड की तरफ से प्रस्तावित एक योजना के तहत मुहैया कराई जाएगी। 

इसके जरिए कोशिश यह है कि दो समुदायों के बीच के संबंधों को मजबूती प्रदान की जाए। बोर्ड के चेयमैन आलोक कुमार घोष का कहना है कि अलग समुदाय में विवाह करने वाले दंपती को आमतौर पर जायदाद से बेदखल कर दिया जाता है। इसके साथ ही उनका सामाजिक रूप से बहिष्कार का भी सामना करना पड़ता है। हमारा प्रयास है कि इस तरह के दंपती की दुकान, ब्यूटी सलून खोलने के साथ ही खेती किसानी करने में भी सहायता दी जाए।

इस प्रस्ताव को राज्य सरकार के सामने दो दिन पहले पेश किया गया था। इसके लिए एक वेबसाइट भी विकसित की गई है, जहां पर बंगाली-असमी हिंदू दंपती अपनी जानकारी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। जहां घोष ने दावा किया कि इस पहल से खुशहाली बढ़ेगी वहीं, ऑल असम माइनॉरिटी स्टूडेंट्स यूनियन ने इसे विभाजनकारी करार देते हुए बोर्ड पर धार्मिक ध्रुवीकरण की कोशिश करने का आरोप लगाया। 

NPR के लिए पूरी मदद करेगी महाराष्ट्र सरकार, लेकिन इसके आगे कुछ नहीं - NCP नेता जीतेन्द्र अव्हाड

सप्ताह के दूसरे दिन धड़ाम से गिरे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आज के रेट

चोरों ने अपनाई चोरी करने की नई प्रक्रिया, अनोखे अंदाज़ में चुरा कर ले जा रहे थे पैसे और फिर...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -