असम में बाढ़ का कहर जारी, अब तक 129 लोगों की मौत
असम में बाढ़ का कहर जारी, अब तक 129 लोगों की मौत
Share:

गुवाहाटी: भारत के कुछ राज्यों में बाढ़ का पकोप जारी है। बिहार और असम में मूसलाधार बारिश ने लोगों की समस्याएं बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। प्रकृति की मार का सामना कर रहे असम के 33 में से 26 जिलों के ढाई हजार से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में हैं। गुरुवार को चार और लोगों की मौत के साथ ही मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 129 हो गया है। 

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) ने जानकारी देते हुए बताया है कि राज्य में चार लोगों की मौत हुई है। बारपेटा, डिब्रूगढ़, कोकराझार, बंगाईगांव, तिनसुकिया जिले बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। गवर्नर जगदीश मुखी ने गुरुवार को बाढ़ प्रभावित जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया। वहीं सीएम सर्बानंद सोनोवाल ने बाढ़ प्रभावित दारंग और कामरुप जिले का दौरा कर स्थिति का जायज़ा लिया। ब्रह्मपुत्र का जलस्तर बढ़ने से 2525 गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। इससे सवा लाख हेक्टेयर से अधिक फसल तबाह हो गई है। 

गोलाघाट में स्थिति इतनी बदतर है कि इलाके में छह से आठ फुट तक पानी भरा हुआ है। तक़रीबन 800 सौ राहत शिविरों में 60 हजार लोगों ने पनाह ले रखी है। NDRF, SDRF ने अब तक 452 लोगों को बचा लिया है, जो बाढ़ में फंसे हुए थे। ब्रह्मपुत्र का जलस्तर बढ़ने से सड़कों, पुल और पुलिया क्षतिग्रत हो गई है। जानवर भी बाढ़ की विभीषिका झेलने को विवश हैं। काजीरंगा नेशनल पार्क सहित अन्य वन्यजीव अभयारण्यों में स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। काजीरंगा में 125 से अधिक जानवरों की जान जा चुकी है, जबकि इतने ही जानवरों को बचाया गया है।

पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में क्या हुआ बदलाव ? यहाँ जानें आज के भाव

अमेरिका के लिए शुरू होगी फ्लाइट सेवा, स्पाइसजेट को मिला अनुसूचित एयरलाइन

सोना खरीदना हुआ और भी महंगा, 50 हज़ार के पार पहुंचा 'गोल्ड'

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -