रुझानों में रेस से बाहर दिख रही कांग्रेस, एक जगह मिल सकती है जीत
रुझानों में रेस से बाहर दिख रही कांग्रेस, एक जगह मिल सकती है जीत
Share:

नई दिल्ली: पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है। ऐसे में अगर हम शुरुआती रुझानों के बारे में बात करें तो कांग्रेस को तमिलनाडु को छोड़कर बाकी सभी चारों राज्यों में बड़ा झटका मिल रहा है। बात करें पश्चिम बंगाल की तो यहाँ पर अब तक लेफ्ट और कांग्रेस का गठबंधन सिर्फ तीन सीटों पर बढ़त बनाता नजर आ रहा है। जी दरअसल यहां कुल 292 सीटों में से टीएमसी 138 सीटों पर भाजपा 120 सीटों पर आगे चल रही हैं। वहीँ अब बात करें असम की तो यहाँ कांग्रेस एक बार फिर से नाकाम होती नजर आ रही है।

यहां कुल 126 सीटों में से बहुमत के लिए 64 सीटें चाहिएं, लेकिन यहां रुझानों में कांग्रेस सिर्फ 22 सीटों पर आगे नज़र आ रही है। वहीँ भाजपा 46 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। इसी के साथ केरल के बारे में बात करें तो यहाँ से कांग्रेस को खुशखबरी मिल सकती है। जी दरअसल इसकी वजह यह है कि केरल में हर पांच साल में सत्ता परिवर्तन का चलन रहा है। लेकिन इस चुनाव में ऐसा होता नहीं दिखाई दे रहा है।

अब बात करें पुडुचेरी की तो यहाँ कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जी दरअसल यहां 30 में से शुरुआती रुझानों में भाजपा 16 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। जबकि कांग्रेस सिर्फ तीन सीटों पर ही सिमटी नजर आ रही है। वहीँ अगर तमिलनाडु की बात करें तो यहाँ हर बार सत्ता परिवर्तन का चलन रहा है। लेकिन पिछले दस सालों से AIADMK (बीजेपी गठबंधन) यहां सत्ता पर काबिज थी। ऐसे में ये लगभग तय माना जा रहा था कि यहां DMK (कांग्रेस गठबंधन) इस बात सत्ता की चाबी AIADMK से छीन लेगी।

पश्चिम सिंहभूम से PLFI के 6 उग्रवादी गिरफ्तार, कार्बाइन और गोलियां बरामद

केरल चुनाव परिणाम 2021: मेट्रोमैन ई. श्रीधरन 2,000 से अधिक मतों पर चल रहे है आगे

बढ़ती महामारी के बीच पीएम मोदी ने की कोरोना की समीक्षा, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -