दिल्ली में असम कैबिनेट की आखिरी बैठक आज, हो सकते हैं बड़े फैसले
दिल्ली में असम कैबिनेट की आखिरी बैठक आज, हो सकते हैं बड़े फैसले
Share:

गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री डॉ। हिमंत बिस्वा सरमा की अगुवाई में आज इस साल की आखिरी कैबिनेट दिल्ली में होने जा रही है। आपको बता दें कि इस बैठक में कुछ अहम फैसले लिए जा सकते हैं। आपको बता दें कि असम के सभी मंत्री बीते शुक्रवार रात दिल्ली पहुंच चुके हैं। वहीं निजी दौरे पर उत्तराखंड में एक सप्ताह बिताने के बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा भी शुक्रवार रात दिल्ली पहुंचे। जी हाँ और मुख्यमंत्री ने शनिवार सुबह दिल्ली में कैबिनेट की बैठक बुलाई।

अचानक यात्री ट्रेन पर होने लगा पथराव, डर के मारे सीट के नीचे छिपे यात्री और फिर...

बताया जा रहा है इसके लिए आपात स्थिति में सभी मंत्रियों को दिल्ली बुलाया। इस बैठक दिल्ली के असम भवन में होगी। इसी के साथ मंत्रिमंडल से निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन और अंतर-राज्यीय सीमा मुद्दों पर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने की भी उम्मीद है। वहीं मंत्रिमंडल की बैठक के बाद, शर्मा कैबिनेट का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी मां के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए अहमदाबाद पहुंचेगा। हालाँकि अभी इससे अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।

आपको यह भी बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) 2023 में कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है और उसका विशेष ध्यान पुराने मैसूर क्षेत्र पर है, जहां पार्टी कमजोर स्थिति में मानी जाती है। जी हाँ और ऐसे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को मांड्या की यात्रा के साथ प्रचार मैदान में उतरेंगे। आपको बता दें कि बेंगलुरु पहुंचे अमित शाह आज और 31 दिसंबर को पुराने मैसूर क्षेत्र के मांड्या और देवनहल्ली का दौरा करेंगे, जहां वह विभिन्न कार्यक्रमों और बैठकों में हिस्सा लेंगे।

राजस्थान में CBI का बड़ा एक्शन, 40 लाख कैश बरामद, 6 गिरफ्तार

कांग्रेस नेता को हुई 3 साल की जेल, जानिए क्या है मामला?

हमीरपुर: बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने जा रही महिला की वैन से कुचकलकर हत्या

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -