असम विधानसभा चुनाव: राज्य में लगातार दूसरी बार बन सकती है भाजपा सरकार, रूझानों में है बहुमत
असम विधानसभा चुनाव: राज्य में लगातार दूसरी बार बन सकती है भाजपा सरकार, रूझानों में है बहुमत
Share:

असम विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना आज यानी रविवार सुबह से जारी हो चुकी है। ऐसे में असम मतगणना से आने वाले रुझानों से यह साफ हो चूका है कि यहां पर एक बार फिर भाजपा के अगुआई वाली एनडीए को जीत मिलने वाली है। जी दरअसल सुबह आठ बजे 331 मतदान सभागारों में मतणगना आरंभ हुई. ऐसे में शुरुआत में असम में 53 सीटों पर भाजपा, 28 सीटों पर कांग्रेस, 3 सीटों पर एजेपी आगे चल रही थी. वहीँ असम विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में एक सीट पर बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट और दो सीटों पर कांग्रेस पार्टी आगे चल रही थी।

उसके बाद 126 सीटों में से 81 सीटों पर भाजपा पूर्ण बहुमत की ओर दिखाई देने लगी। वहीँ कांग्रेस को 45 और अन्य को दो सीट मिलने की संभावनाएं देखी जाने लगी। वहीँ दूसरी तरफ असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा है कि, ''हम सरकार बनाएंगे यह स्पष्ट है। जनता ने हमें आशीर्वाद दिया है। अभी आखिरी गिनती तक इंतजार करना पड़ेगा। अभी ट्रेंड हमारे पक्ष में है।'' आपको बता दें कि इस समय भी भारतीय जनता पार्टी के नेता हेमंता बिस्वा सरमा जलुकबारी सीट से आगे चल रहे हैं।

यहाँ असम गण परिषद और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल के साथ मिलकर चुनाव लड़ा है। वहीं कांग्रेस ने ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट और कई अन्य पार्टियों के साथ मिलकर 'महागठबंधन' बनाया हुआ है।

आंध्रप्रदेश के सरकारी अस्पताल में 14 कोरोना मरीजों ने तोड़ा दम, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

प्रेग्‍नेंट इलि‍याना डीक्रूज ने करवाया एबॉर्शन! अभिनेत्री ने बताया सच

TMC की जीत से गदगद विपक्ष, अखिलेश-पवार ने ममता को दी बधाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -